एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: कल लॉन्च होगी टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

एंट्री-लेवल वेरिएंट में छोटे बैटरी पैक की पेशकश की गई है. इसमें एलईडी हेडलैंप, पैडलशिफ्टर्स के साथ मल्टी-मोड रीजन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 6 एयरबैग के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.

Tata Punch EV Launch: टाटा पंच ईवी कल 17 जनवरी, 2024 को लॉन्च होने वाली है, इसकी डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी. इस इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी के लिए 21,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में ज्यादातर जानकारियां सामने आ चुकी हैं. 

पावरट्रेन

पंच ईवी मॉडल रेंज में चार अलग-अलग ट्रिम शामिल हैं; स्मार्ट, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+. यह एसयूवी दो बैटरी पैक स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज में उपलब्ध होगी. लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि स्टैंडर्ड रेंज में 25kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 82PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इसमें लगभग 315 किमी की रेंज मिलेगी. वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 35kWh की बैटरी है, जो 400 किमी की  रेंज के साथ 122PS और 190Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. 

फीचर्स

एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट में छोटे बैटरी पैक की पेशकश की गई है. इसमें एलईडी हेडलैंप, पैडलशिफ्टर्स के साथ मल्टी-मोड रीजन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 6 एयरबैग के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ ट्रिम्स दोनों बैटरी ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें कुछ और ज्यादा फीचर्स मिलेंगे.

एडवेंचर ट्रिम में ग्राहकों को हरमन का 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोहोल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक ज्वेल्ड गियर कंट्रोल नॉब, क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग फ़ंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लैंप और एक ऑप्शनल सनरूफ मिलेगा.

एम्पावर्ड ट्रिम में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, AQI डिस्प्ले के साथ एक एयर प्यूरीफायर, SOS फंक्शन, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और डुअल-टोन कलर ऑप्शंस टॉप-एंड एम्पावर्ड+ ट्रिम 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीट्स, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और खास आर्केड.ईवी ऐप सूट मिलेगा. 

कलर ऑप्शंस और कीमत

स्मार्ट वेरिएंट प्रिस्टीन व्हाइट शेड में उपलब्ध है. एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ ट्रिम्स डुअल-टोन पेंट स्कीम में आएगा, जैसे कि ब्लैक रूफ के साथ सीवीड, ब्लैक रूफ के साथ डेटोना ग्रे, ब्लैक रूफ के साथ प्रिस्टिन व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ फियरलेस रेड. जबकि ब्लैक रूफ शेड के साथ एम्पावर्ड ऑक्साइड खास तौर से एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ ट्रिम्स के लिए उपलब्ध है. कीमत की बात करें, टाटा पंच ईवी के एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होने का अनुमान है, जो टॉप-टियर ट्रिम के लिए 13 लाख रुपये तक जाएगी.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी की पहली तस्वीरें आई सामने, अगले साल भारत में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget