एक्सप्लोरर

Volkswagen Tayron: फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी की पहली तस्वीरें आई सामने, अगले साल भारत में होगी लॉन्च 

इंटीरियर की बात करें तो फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी में 10.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वेरिएंट के आधार पर 12.9 इंच या 15 इंच यूनिट हो सकता है.

Volkswagen Tayron SUV: फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. इस नए ग्लोबल मॉडल का प्रोडक्शन जर्मनी, चीन और मैक्सिको में कंपनी की फैसिलिटीज में सेंट्रलाइज किया जाएगा. टेरॉन 2025 में सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर भारतीय बाजार में आएगी. फॉक्सवैगन टिगुआन ऑलस्पेस के सक्सेसर के तौर पर बाजार में आएगी और इसका सीधा मुकाबला स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन के साथ होगा. इसे सबसे पहले चीनी बाजार में लांच किया जाएगा.

पावरट्रेन

फॉक्सवैगन के लेटेस्ट एमक्यूबी ईवीओ प्लेटफॉर्म पर निर्मित, टेरॉन एसयूवी दुनिया भर में पावरट्रेन ऑप्शंस की एक बड़ी रेंज के साथ आएगी.इसमें चीनी बाजार के लिए 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और चुनिंदा बाजारों के लिए 2.0L डीजल इंजन शामिल है, दोनों 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ लैस हैं, और 2WD/4WD कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध हैं.

इसके आलावा, कंपनी एसयूवी में दो पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड की पेशकश करेगी, जिसमें 1.5L पेट्रोल इंजन, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक 19.7kWh बैटरी पैक, एक 6-स्पीड DSG गियरबॉक्स और एक 2WD सेटअप होगा. PHEV की इलेक्ट्रिक रेंज 100 किमी से अधिक है और यह DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हालांकि भारत-स्पेक टेरॉन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना बाकी है, लेकिन अनुमान है कि इसमें 2.0L पेट्रोल इंजन मिलेगा. 

डाइमेंशन

नई वोक्सवैगन एसयूवी की लंबाई 4,735 मिमी, चौड़ाई 1,859 मिमी और ऊंचाई 1,682 मिमी है. यह मौजूदा टिगुआन 5-सीटर से 197 मिमी अधिक लंबी, 17 मिमी अधिक चौड़ी और 43 मिमी अधिक ऊंची है. टेरॉन का व्हीलबेस भी 111 मिमी बढ़ाया गया है, जो अब 2,791 मिमी है. आकार में बदलाव के बावजूद टेरॉन में टिगुआन वाले कई डिजाइन एलिमेंट्स समान हैं. 

इंटिरियर

इंटीरियर की बात करें तो फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी में 10.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वेरिएंट के आधार पर 12.9 इंच या 15 इंच यूनिट हो सकता है. इंफोटेनमेंट सिस्टम में लेटेस्ट एमआईबी 4 डिजिटल मेनू स्ट्रक्चर के साथ नए वीडब्ल्यू आईडी 7 में देखे गए बैकलिट स्लाइडर कंट्रोलर के समान एक बैकलिट स्लाइडर कंट्रोलर शामिल हैं. अन्य फीचर्स में कंट्रोल पैनल, नए एयर वेंट और इनलाइटेंड ट्रिम एलिमेंट्स के साथ एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड शामिल है, जो टेरॉन के प्रीमियम एक्सपीरियंस और अपील को और अधिक बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें :- इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है 5-डोर महिंद्रा थार, जल्द शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget