एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा पंच ईवी, जानिए डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स 

टाटा पंच ईवी को इस साल त्योहारी सीज़न के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है. बाजार में इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा.

Tata Motors: टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार पंच ईवी को एक फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, और इस बार इसमें नए अलॉय व्हील्स और नए इंटीरियर बिट्स देखने को मिले हैं. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि पंच ईवी में आईसीई पंच की तुलना में एक नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे. ईलेक्ट्रिक पंच के नए टेस्टिंग म्युल में पांच-स्पोक डिज़ाइन व्हील देखा गया है. साथ ही इसमें रियर डिस्क ब्रेक भी देखने को मिला है.

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो पंच ईवी में सबसे बडे़ बदलाव के तौर टाटा मोटर्स का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है, जिसे पहली बार कर्व कॉन्सेप्ट के साथ प्रदर्शित किया गया था और आने वाली नेक्सन फेसलिफ्ट में इसके मिलने की संभावना है. इस स्टीयरिंग व्हील के बीच में एक इल्यूमिनेटेड लोगो और हैप्टिक टच कंट्रोल मिलेगा.

फीचर्स 

पंच ईवी में 360-डिग्री कैमरा भी मिलेगा, क्योंकि तस्वीरों में विंग मिरर पर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है. फिलहाल, टाटा मोटर्स के लाइन-अप में केवल हैरियर और सफारी में ही 360-डिग्री कैमरा मिलता है. साथ ही इसमें नेक्सन ईवी मैक्स की तरह एक रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी मिलने की संभावना है. पंच ईवी के टेस्टिंग मॉडल में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिला है. लेकिन कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ पेश कर सकती है. 

पावरट्रेन

पंच ईवी में टाटा मोटर्स के जिपट्रॉन पावरट्रेन मिलने की संभावना है जिसमें एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी के सात एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर देखने को मिलेगा. हालांकि, इसके बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है. इसमें एक से अधिक बैटरी पैक के विकल्प देखने को मिल सकते हैं.

कब होगी लॉन्च

टाटा पंच ईवी को इस साल त्योहारी सीज़न के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है. बाजार में इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से 12.43 लाख रुपये के बीच है. इसमें 320 km प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- एमजी कॉमेट को मिली जियो कनेक्टेड सुविधाएं, जानिए क्या होंगे फायदे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget