एक्सप्लोरर

MG Comet: एमजी कॉमेट को मिली जियो कनेक्टेड सुविधाएं, जानिए क्या होंगे फायदे 

MG Comet EV Rival: इस कार का मुकाबला टाटा टियागो ईवी से होता है, जिसमें एक 19.2 kWh और एक 24 kWh बैट्री पैक का विकल्प मिलता है.

MG Comet EV Features: एमजी मोटर इंडिया ने जियो प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर इंडस्ट्री की पहली कनेक्टेड कार फीचर्स की लंबी रेंज की घोषणा की है. इस सहयोग के हिस्से के तौर पर, एमजी मोटर इंडिया कॉमेट इलेक्ट्रिक में ग्राहकों को जियो के डिजिटल एसेट्स से चलने वाले हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट-इनेबल्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. इससे एमजी कॉमेट ईवी ग्राहकों को जियो की इनोवेटिव एसेट्स से लाभ होगा, जैसे कि भारत का पहला हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट सिस्टम, म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर के साथ इंटीग्रेटेड है.

क्या हैं फायदे?

एम्बेडेड हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट मूल भारतीय वक्ता को समझता है जो पूरे भारत की विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं का ज्ञान रखता है. हेलो जियो भारतीय यूजर्स के लिए इन-व्हीकल कमांड और कंट्रोल से अलग डायलॉग्स के साथ सर्वश्रेष्ठ इन-कार वॉयस असिस्टेंट प्रदान करता है. हेलो जियो के डायलॉग क्रिकेट, मौसम, समाचार, राशिफल और कई अन्य डोमेन के बारे में जानकारी देते हैं. इससे यूजर सीधे एसी को चालू या बंद कर सकते हैं, गाने चला सकते हैं और यहां तक कि सिंपल वॉयस कमांड के साथ क्रिकेट स्कोर भी पूछ सकते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, एमजी मोटर इंडिया के वाइस मैनेजिंग डायरेक्टर प्रबंध, गौरव गुप्ता ने कहा, “प्रौद्योगिकी और नवाचार ऑटोमोबाइल उद्योग में कनेक्टेड कार क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं. वर्तमान प्रवृत्ति तेजी से सॉफ्टवेयर से चलने वाले उपकरणों पर केंद्रित है और स्मार्ट मोबिलिटी क्षेत्र में जियो जैसे टेक्नोलॉजी प्रदाता के साथ हमारी वर्तमान साझेदारी एमजी मोटर को ऑटोमोबाइल उद्योग में एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है. यह साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि हमारी नई लॉन्च की गई एमजी कॉमेट ईवी बेहतरीन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सेफ्टी और इन-कार एक्सपीरियंस के दम पर ग्राहकों के ड्राइविंग अनुभव में सुधार करेगी."

कैसा करता है काम

एमजी कॉमेट ईवी में जियो के इंटीग्रेटेड ई सिम का इस्तेमाल किया गया है, जो वाहन की सुरक्षा में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इसे निर्माण प्रक्रिया के दौरान ही कार में इंस्टॉल कर दिया जाता है. यह वाहन की पहचान भी करता है और वाहन के कम्युनिकेशन को एन्क्रिप्ट भी करता है.

बैटरी और रेंज

एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन सेटअप में एक 17.3 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 42bhp पॉवर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस IP67-रेटेड बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज मिलती है. कंपनी इसके साथ 3.3kW का चार्जर देती है, जिसकी मदद से इसे चार्ज होने में 7 घंटे का समय लगता है. इस कार का मुकाबला टाटा टियागो ईवी से होता है, जिसमें एक 19.2 kWh और एक 24 kWh बैट्री पैक का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने आएगी मारुति इनविक्टो एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini का खतरनाक अवतार, Track से Off-Road तक धमाल
Lamborghini का खतरनाक अवतार, Track से Off-Road तक धमाल
भारत में JSW का बड़ा सरप्राइज होगी iCaur V23, 450 KM तक रेंज
भारत में JSW का बड़ा सरप्राइज होगी iCaur V23, 450 KM तक रेंज
बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ने लगी गाड़ी, अंदर से हुई लॉक, इस शख्स ने बताई वजह
बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ने लगी गाड़ी, अब इस शख्स ने बताई वजह
कार-बाइक मालिक सावधान, Insurance नहीं तो Fuel नहीं मिलेगा
कार-बाइक मालिक सावधान, Insurance नहीं तो Fuel नहीं मिलेगा

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget