एक्सप्लोरर

टाटा पंच ईवी पर पहली बार मिल रहा डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स का उठाएं फायदा

Tata Punch EV Discount Offer: टाटा मोटर्स ने पहली बार अपनी टाटा पंच ईवी पर डिस्काउंट ऑफर निकाला है. इस ऑफर पर कस्टमर 50 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. इस गाड़ी में दो बैटरी पैक भी दिए जा रहे हैं.

Tata Punch EV Discount Offer: टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में ही टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को मार्केट में उतारा था. टाटा पंच ईवी को 17 जनवरी को लॉन्च किया गया था. अब कंपनी पहली बार अपने इस वेरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है. टाटा पंच ईवी पर कैश डिस्काउंट के साथ ही इंश्योरेंस बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. कंपनी ने सबसे ज्यादा कीमत इसके फास्ट चार्जिंग वेरिएंट की रखी है. इस कार में दो बैटरी पैक दिए जा रहे हैं.

टाटा पंच ईवी पर भारी डिस्काउंट

टाटा पंच ईवी पर 50 हजार रुपये तक के डिस्काउंट और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. डीलर सोर्सेज के मुताबिक, टाटा की इस कार पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही इंश्योरेंस और एडीशनल डीलर डिस्काउंट को मिलाकर ईवी पर कुल बेनिफिट्स 50 हजार रुपये तक के मिल रहे हैं. अलग-अलग शहरों और डीलर्स के मुताबिक, इस डिस्काउंट ऑफर में  कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.

बेनिफिट्स मिलने के बाद नई कीमत

टाटा पंच ईवी का एक्स-शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाता है. इसके top-spec पंच ईवी एम्पावर्ड +S LR AC फास्ट चार्जर वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा है. इस वेरिएंट की कीमत 15.49 लाख रुपये है. डिस्काउंट ऑफर के बाद इस वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये की रेंज में आ गई है. 

कीमत के अनुसार देखा जाए तो सिट्रोन के ईवी मॉडल की कीमत टाटा के वेरिएंट से कम प्राइस रेंज में मौजूद है. इसके top-spec Citroen e-C3 Shine Dual Tone Vibe की कीमत टाटा पंच ईवी से 1.5 लाख रुपये कम है. सिट्रोन ई-सी3 का एक्स-शोरूम प्राइस 13.35 लाख रुपये है.

टाटा पंच ईवी के फीचर्स

टाटा पंच ईवी के टॉप-स्पेक एम्पावर्ड +S LR AC फास्ट चार्जर वेरिएंट में ARAI के साथ 35kWh की बैटरी दी जा रही है. इससे ये गाड़ी सिंगल चार्ज में 421 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है. इस बैटरी पैक से 122 hp की पावर जेनेरेट होती है. साथ ही इस कार में सनरूफ, बढ़िया लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरे का फीचर और 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है.

ये भी पढ़ें

Mahindra ने दिखाई XUV 3XO की झलक, पैनोरमिक सनरूफ सहित बहुत कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget