एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टाटा कर्व से प्रेरित होगी नई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, अगस्त में होगी लॉन्च

नई नेक्सन का मुकाबला, मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल ही अपडेट किया गया था. इसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.

2023 Tata Nexon: घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी तीन प्रमुख एसयूवी नेक्सन, हैरियर और सफारी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. नेक्सन फेसलिफ्ट अगस्त 2023 में आएगी, जबकि अपडेटेड हैरियर और सफारी की भी इस साल के त्योहारी सीजन के करीब लॉन्चिंग होगी. कंपनी सभी मॉडल्स की टेस्टिंग कर रही है. नई 2023 नेक्सन फेसलिफ्ट में अधिक पॉवरफुल पेट्रोल इंजन के साथ कर्व एसयूवी से प्रेरित बहुत सारे कॉस्मेटिक परिवर्तन और फीचर्स मिलेंगे. 

इंटीरियर

नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में पियानो ब्लैक फिनिश के साथ कर्व कॉन्सेप्ट के समान एक नया फ्लैट-बॉटम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और दोनों तरफ कंट्रोल बटन के साथ एक स्क्वायर हब सेक्शन होगा. सेंटर में एक बैकलिट लोगो मिलेगा. इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी कर्व कॉन्सेप्ट के समान होगा. नई नए नेक्सन के एचवीएसी कंसोल में एक इंटीग्रेटेड टच बेस्ड पैनल और दो टॉगल स्विच मिलेंगे. एक पेटेंट इमेज से पता चलता है कि इसमें टॉगल 360 डिग्री कैमरा, इको मॉडल, फ्रंट और रियर फॉग लैंप, टेल गेट रिलीज़, हज़ार्ड लाइट, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप बटन और सेंट्रल लॉकिंग, एक्सप्रेस कूल फंक्शन और क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन मिलेंगे. यह पैडल शिफ्टर्स के साथ आने वाली कंपनी की पहली कार हो सकती है.

कर्व से प्रेरित डिज़ाइन अपडेट 

नई नेक्सन का पूरा डिजाइन और स्टाइल मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक शार्प होगा. इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के फ्रंट ग्रिल में निचले आधे हिस्से में डायमंड शेप्ड ट्विन ग्रिल डिजाइन और इसके ठीक ऊपर फुल-वाइड एलईडी लाइट बार भी मिलेगा, जो हेडलैम्प्स से जुड़ा होगा. नए डिजाइन के हेडलैम्प्स और अधिक सिंपल नोज के अलावा, साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के समान होगा. हाई ट्रिम्स में डायनेमिक टर्न सिग्नल मिल सकते हैं. साथ ही टेललैंप्स को भी अपडेट किया जाएगा, जो एलईडी लाइट बार से  जुड़ा होगा, जबकि रियर बंपर और टेलगेट का डिजाइन थोड़ा अलग होगा.

पावरट्रेन 

नई 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में एक नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 125bhp की पॉवर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. यही इंजन कर्व एसयूवी में भी मिलेगा. जबकि मौजूदा मॉडल वाला 1.5L डीजल इंजन भी मिलता रहेगा.  

मारुति ब्रेजा से होगा मुकाबला

नई नेक्सन का मुकाबला, मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल ही अपडेट किया गया था. इसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए मारुति फ्रोंक्स और हुंडई एक्सटर का फुल कंपेरिजन, जानिए किसे खरीदना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget