एक्सप्लोरर

Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

मारुती ब्रेजा CNG की EMI कितनी बनेगी? जानिए 2 लाख डाउन पेमेंट पर मंथली किस्त, ब्याज दर और पूरा लोन का हिसाब बेहद आसान तरीके से.

इंडिया में मारुती सुजुकी की ब्रेजा की डिमांड बहुत ज्यादा है और अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कि ब्रेजा को आप कैसे खरीद सकते हैं और आपको हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी. ऐसा देखा जाता है कि बहुत सारे लोग गाड़ी खरीदते समय एक साथ पैसा देने की बजाय लोन या ईएमआई का रास्ता चुनते हैं.

जबकि अगर आप भी मात्र दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर ब्रेजा सीएनजी अपने घर लाना चाहते हैं. तो आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि हर महीने कितने रुपये की किस्त चुकानी पड़ेगी. आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कि इस शानदार एसयूवी को फाइनेंस करवाने पर आपको कुल कितना आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा और बैंक का क्या हिसाब-किताब रहेगा.

ब्रेजा सीएनजी की ऑन-रोड कीमत

बता दें कि मारुति ब्रेजा सीएनजी के शुरुआती वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.20 लाख रुपये से शुरू होकर ऊपर के वेरिएंट्स में 12 लाख रुपये तक जाती है. जब आप इसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस जोड़ते हैं तो इसकी ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से थोड़ी बदल जाती है. इसके बाद भी मान लेते हैं कि आपके चुने हुए वेरिएंट की कुल ऑन-रोड कीमत करीब 10.50 लाख रुपये है.

अब अगर आप अपनी सेविंग से 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट नकद जमा कर देते हैं तो आपको बैंक से कुल 8.50 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. दो लाख रुपये चुकाने के बाद बचे हुए पैसे पर बैंक ब्याज लगाएगी.

Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

यह भी पढ़ें: CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स

हर महीने कितनी बनेगी EMI?

अब सबसे बड़े सवाल पर आते हैं कि अगर आप 8.50 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो हर महीने की ईएमआई कितनी बनेगी. अगर हम लगभग 9 प्रतिशत की औसत ब्याज दर पर बात करें और लोन का समय 5 साल के लिए तय करते हैं. तो आपकी मंथली ईएमआई करीब 17,650 रुपये के आसपास बनेगी. इसका मतलब यह हुआ कि अगले पांच साल तक आपको हर महीने इतने रुपये बैंक को देने होंगे.

वहीं अगर आप इस लोन को 4 साल के लिए लेते हैं तो यह किस्त बढ़कर लगभग 21,150 रुपये प्रति माह हो जाएगी. अगर आप अपनी सुविधा के अनुसार 3 साल का टेन्योर चुनते हैं तो यह किस्त और ऊपर चली जाएगी. इन आंकड़ों को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी वर्तमान मासिक आय के हिसाब से कौन सा ऑप्शन आपके लिए सबसे ज्यादा आरामदायक रहेगा.

Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

सीएनजी का माइलेज

जबकि गाड़ी की ईएमआई चुकाने के साथ-साथ आपको इसके मंथली रनिंग खर्चों पर भी ध्यान देना चाहिए. मारुति ब्रेजा सीएनजी अपनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है और यह एक किलो सीएनजी में लगभग 25 किलोमीटर से ज्यादा का शानदार माइलेज दे देती है. अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर के भीतर सफर करने के लिए इस कार का इस्तेमाल करते हैं तो पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले आपके ईंधन का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा.

पेट्रोल की तुलना में सीएनजी सस्ती होने के कारण आपकी जो बचत होगी उस पैसे का इस्तेमाल आप आसानी से अपनी ईएमआई चुकाने में कर सकते हैं. कई लोग इसी बचत के गणित को ध्यान में रखकर ही सीएनजी गाड़ियों को फाइनेंस करवाते हैं ताकि गाड़ी अपनी कमाई से ही अपनी किस्त का थोड़ा हिस्सा निकालने में मदद कर सके. कुल मिलाकर अगर आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, चलाने में आरामदायक हो और जेब पर भारी न पड़े तो ब्रेजा सीएनजी और सही फाइनेंस प्लान का यह कॉम्बो आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget