एक्सप्लोरर

जून में इस दिन लॉन्च हो रही है टाटा हैरियर EV! 500 km से ज्यादा मिलेगी रेंज,जानें कितनी होगी कीमत?

Tata Harrier EV: भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बनी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब जून में हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है.

Tata Harrier EV Launch Date: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. नेक्सॉन EV और टियागो EV के बाद अब कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर SUV हैरियर को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने जा रही है.

टाटा हैरियर EV को पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस SUV को 3 जून 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की अपकमिंग EV, XUV.e9 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडलों से होगा. आइए इस दमदार इलेक्ट्रिक SUV के संभावित डिजाइन, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसा होगा डिजाइन?

टाटा हैरियर EV का डिजाइन पहले से और अधिक एयरोडायनामिक और फ्यूचरिस्टिक होगा. इसका सबसे खास फीचर है इसका बंद फ्रंट ग्रिल, जो इलेक्ट्रिक कारों की पहचान बन चुका है. इस SUV में नया वर्टिकल स्लैट्स वाला फ्रंट बम्पर भी शामिल किया गया है जो इसे अग्रेसिव फ्रंट फेस देता है. इसके अलावा, इस गाड़ी में आपको मल्टी-लिंक सस्पेंशन मिलेगा.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

टाटा हैरियर EV एक फुली-लोडेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस कारों में शामिल करते हैं. इस SUV में सबसे पहले ध्यान देने वाला फीचर है इसका 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. यह सिस्टम न केवल मनोरंजन के लिए उपयोगी है, बल्कि नैविगेशन और गाड़ी की अन्य सेटिंग्स को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा.

इसके साथ ही, गाड़ी में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. हैरियर EV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं.  इसके अलावा, गाड़ी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट होगा.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से टाटा हैरियर EV में ADAS Level 2+ सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. इनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम शामिल होंगे.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

टाटा हैरियर EV की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जो इसे हर तरह की सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है. इस SUV में 75 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगाई जाएगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी, जिससे गाड़ी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.

कितनी होगी कीमत?

टाटा मोटर्स ने फिलहाल हैरियर EV की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख से 32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. बता दें कि हैरियर EV की डिलीवरी जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है. यह गाड़ी टाटा मोटर्स की सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: अब किचन भी बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार! MG Windsor EV Pro ने पेश की V2L टेक्नोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget