एक्सप्लोरर

अब किचन भी बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार! MG Windsor EV Pro ने पेश की V2L टेक्नोलॉजी

MG Windsor EV Pro: एमजी विंडसर ईवी प्रो भारत में लॉन्च हो गई है और यह सिर्फ EV नहीं, बल्कि चलता-फिरता किचन भी है. आइए जानें कैसे इसमें V2L टेक्नोलॉजी से खाना बनाना और डिवाइस चार्ज करना मुमकिन है.

MG Windsor EV Pro V2V Technology: MG Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Windsor का नया वर्जन EV Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल को खासतौर पर एडवांस टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जिससे यह लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल और मॉडर्न यूज की आवश्यकताओं को पूरा कर सके.

इस कार में 52.9 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तक ड्राइविंग की सुविधा देता है. साथ ही, इसमें एक इलेक्ट्रिक टेल गेट दिया गया है, जिसे केवल एक टच बटन से खोला और बंद किया जा सकता है.

सेफ्टी फीचर्स और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो MG Windsor EV Pro में ADAS Level-2 (Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी दी गई है. इस सिस्टम में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सेफ्टी और स्मार्ट बनाते हैं. इसके अलावा, गाड़ी के व्हील डिजाइन को MG Hector के अलॉय व्हील्स जैसा बनाया गया है, जिससे इसका लुक और भी ज्यादा प्रीमियम लगता है.

अगर बात करें कीमत की तो MG Windsor EV Pro की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये रखी गई थी. हालांकि, यदि ग्राहक इस कार को Battery-as-a-Service मॉडल के तहत लेते हैं, तो इसकी कीमत घटकर 12.49 लाख हो जाती है. यह ऑफर सीमित 8000 यूनिट्स के लिए था, जिसकी सभी बुकिंग केवल 24 घंटे में पूरी हो गईं. अब कंपनी ने इसकी कीमत में 60,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है.

कैसे काम करती है V2L टेक्नोलॉजी?

V2L यानी Vehicle-to-Load एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है, जिसके माध्यम से आप अपनी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी का उपयोग करके अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चला सकते हैं. इस तकनीक के तहत आप कार से न केवल अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं, बल्कि आप इंडक्शन कुकर, कॉफी मशीन और माइक्रोवेव जैसे हाई-पावर डिवाइस भी चला सकते हैं. यही नहीं, आप कैमरा और ड्रोन भी कार की बैटरी से चार्ज कर सकते हैं.

यह टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो आउटडोर ट्रिप्स, कैंपिंग, या एडवेंचर टूरिंग के शौकीन हैं. V2L फीचर की मदद से बिना किसी एक्स्ट्रा जनरेटर के आप कहीं भी इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी को भी चार्ज कर सकते हैं. इससे आपकी कार न केवल एक कम्यूटिंग व्हीकल रहती है, बल्कि यह एक चलता-फिरता पावर स्टेशन बन जाती है, जो जर्नी को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना देती है.

ये भी पढ़ें: लोगों के दिलों पर छा गया TVS का ये सस्ता स्कूटर, खूब हो रही बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget