एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा की इन दो कारों में मिलने वाला है इलेक्ट्रिक और सीएनजी पावरट्रेन, जल्द होगी लॉन्च 

टाटा पंच सीएनजी का मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी से होगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. वहीं टाटा अल्ट्रोज सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो एस सीएनजी से होगा.

Upcoming Tata Cars: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक कार अल्ट्रोज़ और माइक्रो एसयूवी पंच को सीएनजी वर्जन में लाने वाली है, इसके बाद इन कारों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इन दोनों कारों के सीएनजी वर्जन को इस साल के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था. इनके रियर फ्लोर के ऊपर एक नया डुअल सिलेंडर लेआउट सेटअप दिया गया है, जिसमें प्रत्येक सिलेंडर की क्षमता 30 लीटर है. 

कैसा होगा पावरट्रेन?

कंपनी का कहना है कि इन दोनों कारों में  फर्स्ट-इन-सेगमेंट लीकेज डिटेक्शन तकनीक मिलेगा, जो गैस रिसाव की स्थिति में अपने आप ही पेट्रोल पर स्विच हो जाएगा. इन दोनों कारों में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सीएनजी पर 77PS की मैक्सिमम पॉवर और 95Nm का टार्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा.  

फीचर्स

इन दोनों कारों में इनके रेगुलर पेट्रोल मॉडल जैसा एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

कब होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स अपनी पंच ईवी को इसी साल त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है. इसे नए अल्फा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसे टाटा के जिपट्रॉन पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है. नए सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित पंच ईवी को इसके आईसीई वर्जन की तुलना में हल्का और ज्यादा स्पेस वाला होगा. इस मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो बैटरी पैक मिल सकते हैं जैसा कि नेक्सन ईवी में मिलता है. इस इलेक्ट्रिक वर्जन में थोड़े अलग बंपर और नए व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. वहीं टाटा अल्ट्रोज़ ईवी के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि इसके डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

किससे होगा मुकाबला?

टाटा पंच सीएनजी का मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी से होगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. वहीं टाटा अल्ट्रोज सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो एस सीएनजी से होगा.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थर्ड जेनरेशन रेनो डस्टर, ADAS से हो सकती है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget