एक्सप्लोरर

Renault Duster: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थर्ड जेनरेशन रेनो डस्टर, ADAS से हो सकती है लैस 

इस कार का मुकाबला देश में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से हो सकता है, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

New Generation Duster SUV: रेनॉल्ट मोटर्स की थर्ड जेनरेशन डस्टर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान यूरोप में देखा गया है. इस एसयूवी के डिजाइन एलिमेंट्स 2021 में पेश की गई Dacia Bigster कॉन्सेप्ट कार से मिलती जुलती है. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका सिल्हूट डिजाइन बिगस्टर कॉन्सेप्ट से काफी समान है.

कब होगी लॉन्च?

थर्ड-जेन रेनॉल्ट डस्टर को भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. यह कार देश में 5 और 7-सीटर के ऑप्शन में उपलब्ध हो सकती है. नए स्पाई तस्वीरों में हमें इसका 360 व्यू देखने को मिला है, जिससे पता चलता है कि यह इसके पिछले मॉडल्स से काफी बड़ी होने वाली है. 

नए प्लेटफार्म पर होगी तैयार

न्यू जेन डस्टर एसयूवी को सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसका आउटगोइंग मॉडल B0 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड था. सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म के साथ, नई डस्टर पहले के मॉडल की तुलना में अधिक फीचर्स लैस होगी. इसके डाइमेंशन बड़े हैं, यानि इसमें इसमें स्पेस भी अधिक मिलेगा. इसमें टर्न सिग्नल्स के साथ बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर्स, रूफ रेल्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल, एजी टेल लैंप और लेयर्ड स्पॉइलर जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

इंटिरियर

नई-जनरेशन डस्टर में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. जिसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डेडिकेटेड कनेक्टिविटी सूट और प्रीमियम साउंड सिस्टम 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स के साथ ADAS तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है. 

मिलेगा माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम 

नई डस्टर में आईसीई पावरट्रेन के साथ एक हाइब्रिड विकल्प मिल सकता है. यह एक माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप हो सकता है, जो एक छोटे बैटरी पैक के साथ आएगा. हालांकि इसमें बाद में प्लग-इन-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट-व्हील ड्राइव और टॉप-स्पेक वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है.

मारुति ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला देश में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से हो सकता है, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. साथ ही यह कार ढेर सारे आधुनिक फीचर्स से भी लैस है.

यह भी पढ़ें :- पोर्श कायेन फेसलिफ्ट के इंटीरियर का हुआ खुलासा, 18 अप्रैल को होगी अनवील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget