एक्सप्लोरर

Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई

Thaai Kizhavi Box Office Collection Day 12: इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. महज 9 करोड़ के बजट में बनी 'थाई किझावी' ने 12 दिनों में बमफाड़ कमाई कर डाली है.

राधिका सरथकुमार की लीड रोल वाली रूरल कॉमेडी ड्रामा 'थाई किझावी' से किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि ये बॉक्स ऑफिस को हिला डालेगी. कम बजट और बिना बड़े स्टार कास्ट वाली ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और इसी के साथ ये थिएटर्स में अपने दूसरे हफ्ते में भी लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि इसने सिनेमाघरों में मौजूद साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्मों को धूल चटा दी है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिये हैं. चलिए यहां जानते हैं 'थाई किझावी' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितने नोट छापे हैं?

'थाई किझावी' ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
साल की शुरुआत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं आई है. ऐसे में डायरेक्टर शिवकुमार मुरुगेसन की फिल्म थाई किझावी न केवल दर्शकों की फेवरेट बन गई है वहीं ये खूब कमाई भी कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में कोई बड़ा मेल स्टार नहीं हैं. राधिका सरथकुमार स्टारर ये फिल्म आम कमर्शियल तमिल फिल्मों की कैटेगरी में भी नहीं आती. फिर भी हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद, थाई किझावी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है.

 इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 27 फरवरी को भारत में 2.65 करोड़ रुपये के अच्छे नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग करने के बाद, फिल्म ने वीकेंड में अपनी कमाई में अचानक उछाल देखा और अपने पहले शनिवार और रविवार को एक के बाद एक 5 करोड़ रुपये और 6.15 करोड़ रुपये कमाए. अगले वीकडेज़ में भी, फिल्म का कलेक्शन 1.7 करोड़ रुपये से कम नहीं हुआ.

  • अब सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 39.64 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 45.36 करोड़ रुपये है.

थाई किझावी के बारे में
शिवकुमार मुरुगेसन ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म को लिखा भी है. थाई किझावी को सुधन सुंदरम और शिवकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियोज़ और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में राधिका सरथकुमार सेंट्रल रोल में हैं, जबकि सिंगमपुली, अरुलडोस, मुनीशकांत, बाला सरवनन और इलावरसु सपोर्टिंग रोल में हैं.  फिल्म की कहानी बेटों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पैरालाइज्ड मां की मौत के बाद शुरू में विरासत में पैसा पाने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, जब उन्हें पता चलता है कि मां के पास एक कीमती खजाना है, तो उनकी प्रायोरिटी बदल जाती है, जिससे वे उसे जिंदा रखने की कोशिश करते हैं. कहानी एक डार्क कॉमेडी फैमिली ड्रामा के तौर पर सामने आती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Dacoit Box Office Day 1: 'धुरंधर 2' की सुनामी के बीच ‘डकैत’ पहले दिन कितना कमा पाएगी? एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्रीडिक्शन जानें
2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी ‘डकैत’ ? 70 करोड़ में बनी फिल्म कितना कमा पाएगी, जानें
'धुरंधर' की कमाई को धुएं में उड़ा देंगे अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस पर Raaka सहित इन तीन फिल्मों से काटेंगे गदर
‘धुरंधर’ की कमाई हिला देंगे अल्लू अर्जुन, 'राका' सहित 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर
फर, दांत और खौफनाक आंखें…Raaka में Allu Arjun बने वाइल्ड वॉरियर, बर्थडे पर फर्स्ट लुक आउट
फर, दांत और खौफनाक आंखें…Raaka में अल्लू अर्जुन बने वाइल्ड वॉरियर, देखें फर्स्ट लुक
'धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लूट लिया Box Office, 6 दिन में 302% कमा डाला मुनाफा
'धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस फिल्म ने महज 6 दिन में लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 302% कमा डाला मुनाफा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव, पाकिस्तान में बड़ी बैठक
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
भारत में Oppo F33 सीरीज की एंट्री, Oppo F33 Pro 5G और F33 5G जल्द ही होंगे लॉन्च
Embed widget