एक्सप्लोरर

Tata Safari Dark Red Edition: डार्क रेड एडिशन में आ रहीं हैं टाटा हैरियर और सफारी, अगले महीने होंगी लॉन्च

इन कारों का मुकाबला महिंद्रा की XUV 700 से होगा, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स और ADAS सिस्टम मिलता है.

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी आने वाली कई कारों के मॉडल्स को प्रदर्शित किया है. जिसमें Curvv पेट्रोल कॉन्सेप्ट के साथ Harrier EV, Avinya और Safari EV भी शामिल थे. इसके अलावा, टाटा ने पंच और अल्ट्रोज़ के सीएनजी वर्जन, एक स्पोर्टियर अल्ट्रोज़ रेसर वर्जन, टियागो ब्लिट्ज और हैरियर व सफारी के डार्क रेड एडिशन को भी पेश किया था. टाटा हैरियर और सफारी रेड एडिशन अपने लाइन-अप में टॉप-एंड वेरिएंट होंगे.

मार्च में होगी लॉन्च

 

टाटा सफारी
टाटा सफारी

टाटा हैरियर और सफारी रेड एडिशन को देश में मार्च 2023 में लॉन्च किया जाएगा. हैरियर और सफारी रेड एडिशन ओबेरॉन ब्लैक बॉडी कलर, फ्रंट ग्रिल में ज़रिकॉन रेड इंसर्ट, फेंडर पर #DARK लोगो और सैटिन डेटोना ग्रे फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स दिए जाएंगे, इसमें 18 इंच के ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. 

क्या होगा खास?

 

टाटा हैरियर
टाटा हैरियर

इन कारों के केबिन के अंदर, डार्क रेड एडिशन में कार्नेलियन रेड थीम, डायमंड कट क्विल्टिंग के साथ लेदरेट सीटें, डोर्स और सेंट्रल कंसोल पर लेदरेट ग्रैब हैंडल, स्टील ब्लैक फ्रंट डैशबोर्ड डिजाइन, स्टीयरिंग व्हील कंसोल सहित कई अन्य अपडेट्स देखने को मिलेंगे. 

कैसे होगें फीचर्स?

 

टाटा सफारी
टाटा सफारी

नई सफारी डार्क रेड एडिशन में फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एम्पलीफायर के साथ 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, iRA कनेक्टेड कार टेक, कैप्टन सीट, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, बॉस मोड के साथ पावर्ड को-ड्राइवर सीट और सनरूफ में मून लाइटिंग दिए जाएंगे.

 

टाटा हैरियर
टाटा हैरियर

 

हैरियर के डार्क रेड एडिशन में ज्यादातर ऐसे फीचर्स हैं जो सफारी रेड में भी दिए गए हैं. इस कार में वेंटिलेटेड ड्राइवर और को- ड्राइवर सीट्स और वायरलेस चार्जर और सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. इस कार में 6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस ADAS टेक में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन चेंज अलर्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, रियर कोलिशन वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, डोर ओपन अलर्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

कैसा होगा इंजन?

 

टाटा हैरियर सनरूफ
टाटा हैरियर सनरूफ

Tata Harrier और सफारी Red Dark Edition में एक समान 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 168bhp की पॉवर और 350 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया जाएगा.

एक्सयूवी 700 से होगा मुकाबला

इन कारों का मुकाबला महिंद्रा की XUV 700 से होगा, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स और ADAS सिस्टम मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा टिआगो ईवी की डिलीवरी हुई शुरू, सिट्रोएन eC3 से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget