एक्सप्लोरर

भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें

DGCA New Rules Foreign Airlines: भारत में उड़ान शुरू करने की योजना बना रही विदेशी एयरलाइंस को उड़ान शुरू होने से कम से कम 90 दिन पहले परिचालन प्राधिकरण के लिए आवेदन करना होगा.

अगर कोई विदेशी एयरलाइन भारत में उड़ान शुरू करना चाहती है, तो अब उसे काफी पहले से तैयारी करनी होगी. DGCA ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत बिना औपचारिक अनुमति के कोई भी विदेशी एयरलाइन भारत में नहीं उतर सकती. भारत और उस देश के बीच जो द्विपक्षीय एयर सर्विस एग्रीमेंट है, उसी के तहत पहले उस देश की सरकार को एयरलाइन को औपचारिक रूप से नामित करना होगा. तभी DGCA के eGCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

रजिस्ट्रेशन के समय एयरलाइन को AOC, कंपनी का रजिस्ट्रेशन, मुख्यालय का पता और मैनेजमेंट स्ट्रक्चर से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी. CEO से लेकर कंट्री हेड तक का पूरा ब्यौरा भी देना होगा. साथ ही भारत में एक लोकल रिप्रेजेंटेटिव रखना होगा, जो भारतीय नागरिक हो या यहां की रजिस्टर्ड संस्था हो, क्योंकि DGCA के साथ सारी बातचीत उसी के माध्यम से होगी.

90 दिन पहले देना होगा आवेदन

उड़ान शुरू होने से कम से कम 90 दिन पहले परिचालन प्राधिकरण के लिए आवेदन करना होगा. इसके साथ विमानों का पूरा ब्यौरा, पिछले 5 साल की दुर्घटनाओं की जानकारी और भारत में मेंटेनेंस व ग्राउंड हैंडलिंग की व्यवस्था का विवरण भी देना होगा.

अधिकतम 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति

परिचालन प्राधिकरण अधिकतम 5 साल के लिए दी जाएगी. अगर सुरक्षा मानकों में कोई कमी पाई गई या स्वामित्व से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ, तो अनुमति तुरंत निलंबित या रद्द की जा सकती है.

4 सीजन तक उड़ान नहीं तो अनुमति खत्म

एक और सख्त नियम यह है कि अगर कोई एयरलाइन किसी भारतीय एयरपोर्ट पर लगातार चार IATA ट्रैफिक सीजन तक उड़ान नहीं चलाती है, तो उस एयरपोर्ट के लिए उसकी अनुमति अपने आप निलंबित मानी जाएगी. साथ ही एयरलाइन को पहले स्लॉट लेना होगा और उड़ान का शेड्यूल कम से कम 30 दिन पहले DGCA में जमा करना होगा.

यात्रियों की शिकायतों के लिए भी व्यवस्था

DGCA ने यात्रियों का भी ध्यान रखा है. हर विदेशी एयरलाइन को शिकायत निवारण व्यवस्था बनानी होगी, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में यात्रियों को भटकना न पड़े.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget