एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: अक्टूबर में आएगी टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, इलेक्ट्रिक मॉडल भी साथ में होगा लॉन्च 

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा. ब्रेज़ा में एक 1.5L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है.

New Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने हाल ही में 2024 की शुरुआत तक चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें नई नेक्सन ईवी, हैरियर ईवी, पंच ईवी और कर्व ईवी शामिल हैं. नई एडवांस नेक्सन को इस साल किसी समय लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद 2024 की पहली तिमाही में हैरियर, पंच और कर्व एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की भी लॉन्चिंग होगी. 

आईसीई मॉडल के साथ लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक मॉडल

कंपनी, 2023 टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को अक्टूबर तक रेगुलर नेक्सन फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक विकल्प के साथ आती है, जिसमें 30.3kWh और 40.5kWh बैटरी पैक शामिल है, जो क्रमशः 312 किमी और 453 किमी की रेंज प्रदान करती है. फेसलिफ्ट मॉडल में भी मौजूदा पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसके बाहरी और इंटीरियर डिजाइन कंपनी के कॉन्सेप्ट कर्व एसयूवी से प्रेरित होंगे. 

कैसी होगी नई 2023 टाटा नेक्सन?

स्पाई तस्वीरों से पता चला है कि नई नेक्सन फेसलिफ्ट में इल्यूमिनेटेड लोगो, टू-स्पोक मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 7.0 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पर्पल सीट अपहोल्स्ट्री और एक नया एसी कंट्रोल पैनल मिलेगा. साथ ही इसमें रीडिजाइंड गियर लीवर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ एक 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है.

बाहरी डिजाइन

बाहरी डिजाइन की बात करें तो इस फेसलिफ्ट मॉडल में डायमंड कट इंसर्ट के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल, एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, सपाट नोज ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, रीडिजाइंड टेलगेट और एलईडी लाइट वाले टेललैंप देखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन

नई नेक्सन फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलता रहेगा, जबकि कंपनी अपनी इस एसयूवी में एक 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का एक नया विकल्प पेश कर सकती है. जिसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा. ब्रेज़ा में एक 1.5L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है. यह कार ढेर सारे आधुनिक फीचर्स से लैस है.

यह भी पढ़ें :- मारुति लाने वाली है 10 नई कारें, 6 इलेक्ट्रिक मॉडल्स होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget