एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स ने शुरू की नई नेक्सन फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग, 14 सितंबर को होगी लॉन्च 

नई नेक्सन की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसका मुकाबला सेगमेंट में हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 समेत अन्य कारों से होगा.

Tata Nexon Facelift Booking: टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई नेक्सन फेसलिफ्ट एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग की शुरुआत कर दी है. ग्राहक इस एसयूवी को ऑनलाइन या टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. कंपनी 14 सितंबर, 2023 को इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करेगी. जबकि इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. 

डिजाइन 

2023 टाटा नेक्सन को 4 ट्रिम लेवल्स - स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस में पेश किया जाएगा. इस नए मॉडल में कई डिज़ाइन अपडेट और एक नया इंटीरियर प्दिया गया है. हालांकि इसके इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस एसयूवी में एक नया फ्रंट फेसिया दिया गया है, जो कर्व एसयूवी से प्रेरित है, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. इसमें एक स्मूथ ग्रिल, एलईडी डीआरएल और निचले बम्पर पर वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं. इसमें बिल्कुल नया रियर प्रोफाइल है, जिसमें एक नया टेलगेट और कनेक्टेड लाइट बार के साथ नई एलईडी टेल-लाइट्स भी हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

2023 टाटा नेक्सन में एक फुली अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट और नई इंटीरियर स्कीम के साथ बिल्कुल नया इंटीरियर लेआउट मिलता है. इसमें लाईटेंड टाटा लोगो के साथ नया 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है. इस एसयूवी में एक अपडेट अपहोलस्ट्री और क्लाइमेट कंट्रोल, लॉक और अनलॉक बटन के लिए एक टच-आधारित पैनल दिया गया है. इस एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. इस एसयूवी में 6 एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इंजन 

2023 टाटा नेक्सन को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है,जिसमें एक 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल शामिल है, जो क्रमशः 120 PS/170 Nm और 115PS/260 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं।  डीजल में 6 मैनुअल और एएमटी का विकल्प मिलता है, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ 4 गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. 

कीमत

नई नेक्सन की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसका मुकाबला सेगमेंट में हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 समेत अन्य कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई 2023 हुंडई वेन्यू, बनी सेगमेंट में ADAS पाने वाली पहली कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार-बाइक खरीदने का प्लान, पहले जान लें Insurance का नया गणित
कार-बाइक खरीदने का प्लान, पहले जान लें Insurance का नया गणित
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget