एक्सप्लोरर

2023 Hyundai Venue: भारत में लॉन्च हुई 2023 हुंडई वेन्यू, बनी सेगमेंट में ADAS पाने वाली पहली कार

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन को अब तकनीकी रूप से अधिक मजबूत बनाया गया है.

2023 Hyundai Venue Launch: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सब 4 मीटर एसयूवी वेन्यू का अपडेटेड 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है. एडवांस तकनीक और परफॉर्मेंस एनहेसमेंट की शुरुआत के साथ यह अब सेगमेंट में अन्य कारों को काफी पीछे छोड़ती है. सबसे बड़े अपग्रेड के तौर पर हुंडई ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में अत्याधुनिक स्मार्टसेंस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम - एडीएएस) तकनीक को शामिल किया है, जिससे यह एडीएएस से लैस भारत में सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है. इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन और किआ सोनेट जैसी कारों से होता है.

प्राइस और इंजन

नई स्मार्टसेंस तकनीक के साथ हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन के साथ आती है. नई वेन्यू में एक डीजल इंजन का भी विकल्प मौजूद है. नई वेन्यू के टर्बो पेट्रोल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से 13.38 लाख रुपये है. जबकि इसके डीजल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये से 13.33 लाख रुपये है. जबकि इसके एन लाइन मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से 13.89 लाख रुपये के बीच है. हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन को अब एक नए पावरट्रेन से लैस किया गया है, जिसमें 1.0-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन) पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इससे शानदार परफार्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया जा रहा है. 

ADAS से है लैस 

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन को अब तकनीकी रूप से अधिक मजबूत बनाया गया है. इसमें ड्राइविंग सेफ्टी के लिए फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (एफसीडब्ल्यू), फॉरवर्ड कोलिशन- रेस्क्यू एसिस्ट- कार (एफसीए-कार), फॉरवर्ड कोलिशन एसिस्ट, पैदल यात्री फॉरवर्ड कोलिशन एसिस्ट, लेन कीपिंग एसिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग (एलडीडब्ल्यू), ड्राइवर अटेंशन वार्निंग (डीएडब्ल्यू) जैसे फीचर्स शामिल हैं. ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट भी दिया गया है. 

कंपनी ने क्या कहा 

इस लॉन्च के मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ, तरुण गर्ग, ने इस विकास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “आज, हमें कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पर एडीएएस पेश करने पर गर्व है, जिससे यह इस एडवांस सेफ्टी तकनीक के साथ भारत की सबसे किफायती एसयूवी बन गई है. वेन्यू और वेन्यू एन लाइन दोनों में अब हुंडई स्मार्टसेंस की सुविधा होगी." इसके साथ ही हुंडई अब ADAS से लैस 5 मॉडल पेश करती है, जिसमें आयोनिक 5, टकसन, वरना, वेन्यू और वेन्यू एन लाइन शामिल हैं. ग्राहक अब वेन्यू और वेन्यू एन लाइन दोनों पर उपलब्ध 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन से जुड़े नए 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के जरिए शानदार परफार्मेंस और रोमांचक अनुभवों का आनंद ले सकते हैं. हुंडई, अपने प्रोडक्ट लाइनअप में नई तकनीकों, डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को अपडेट करने पर लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें :- अक्टूबर के अंत तक आएगी नई टाटा पंच ईवी, Citroen eC3 से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
इस प्रीमियम कार पर कंपनी दे रही बंपर ऑफर, सीधे बचेंगे 1.70 लाख रुपये
इस प्रीमियम कार पर कंपनी दे रही बंपर ऑफर, सीधे बचेंगे 1.70 लाख रुपये
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
Embed widget