एक्सप्लोरर

पैसेंजर व्हीकल की सेल में बादशाह बनी टाटा मोटर्स, देखने को मिली 6 फीसदी की शानदार बढ़त

Tata Motors March Sale: भारत में ईवी और सीएनजी कारों की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इन कारों की सेल में भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने मार्च में 50 हजार से ज्यादा मॉडल बेचे हैं.

Tata Motors March Sale: भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी में से एक टाटा मोटर्स ने अपनी मार्च के महीने की बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है. टाटा ने लगातार तीसरे महीने घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल्स की 50 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री की है. कंपनी की बिक्री में कुल मिलाकर 14 फीसदी की खासी बढ़त हुई है. टाटा के नए मॉडल्स की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा ने 5.74 लाख पैसेंजर व्हीकल की सेल की है जो कि पिछले फाइनेंशियल ईयर से 6 फीसदी अधिक है. टाटा मोटर्स की मार्च में कुल घरेलू थोक बिक्री दो फीसदी बढ़कर 90,822 यूनिट रही है.

मार्च में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त

टाटा मोटर्स ने साल 2024 के तीनों महीनों में पैसेंजर व्हीकल में 50 हजार से ज्यादा कारों की घरेलू सेल की है. कंपनी के अनुसार, मार्च में घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 50,297 यूनिट रही. वहीं, पिछले साल के मुकाबले टाटा ने इस साल मार्च के महीने में ज्यादा वाहन बेचे हैं. टाटा की साल 2023 में मार्च के महीने में घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित पैसेंजर व्हीकल्स की 44,044 यूनिट की सेल हुई थी. वहीं मार्च 2024 में ये सेल 14 फीसदी बढ़कर 50,110 यूनिट पर पहुंच गई.

फाइनेंशियल ईयर में 6 फीसदी की वृद्धि

ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस फाइनेंशियल ईयर में बिक्री में 6 फीसदी की बढ़त हासिल की है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 5,38,640 यूनिट की सेल की थी. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 5,70,955 यूनिट की सेल की है. वहीं, टाटा ने हाल ही में नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग से चौथी तिमाही में अपनी सेल में 15 फीसदी का इजाफा किया है. साल 2022-23 के चौथे क्वार्टर में टाटा के 1,34,893 व्हीकल्स की बिक्री हुई थी. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में टाटा ने 1,55,010 व्हीकल्स बेचे हैं.

टाटा के नए प्रोडक्ट्स

टाटा ने हाल ही में कई नई सीएनजी और ईवी कारों की लॉन्चिंग की. टाटा के अपने मॉडल्स के डार्क एडिशन को भी मार्केट में उतारा. टाटा की नई नेक्सन, सफारी, हैरियर को टाटा ने वर्ष 2023-24 के चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया. वहीं जनवरी 2024 में आई टाटा पंच EV को भी लोग पसंद कर रहे हैं. इसके चलते वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें

Citroen Basalt और C3 एयरक्रॉस को देखें, फीचर और डिजाइन में ऐसे हैं एक-दूसरे से अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Bike: मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
Suspension vs Spring: सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?
सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget