एक्सप्लोरर

CNG Cars: हैवी डिमांड के चलते, टाटा ने सीएनजी गाड़ियों को बनाने की स्पीड कर दी दोगुनी 

मौजूदा समय में कार कंपनियां घरेलू बाजार में हर महीने 34,000-35,000 सीएनजी गाड़ियों की बिक्री कर रही हैं, वहीं सीएनजी स्टेशनों में होती बढ़ोतरी के चलते, इसके और बढ़ने की जबरदस्त संभावना है.

CNG Cars Demand Increasing: इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, रेवेन्यू को देखते हुए देश का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव समूह टाटा मोटर्स केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती करने के बाद, सीएनजी गाड़ियों की मांग में होती बढ़ोतरी के कारण वित्त वर्ष 2024 में अपनी कुल बिक्री में सीएनजी गाड़ियों की हिस्सेदारी दोगुनी करने पर विचार कर रहा है.

कंपनी, जिसने हाल ही में छोटी कार अल्ट्रोज़ का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया था. के अनुसार इस सेगमेंट में बढ़ती नई गाड़ियों की लॉन्चिंग, पेट्रोल के साथ कीमतों में अंतर और सीएनजी स्टेशनों की बढ़ती उपलब्धता से मांग बढ़ रही है. साथ ही कंपनी को अपने पोर्टफोलियो में जोड़े गए इस नए मॉडल के साथ, इस वित्त वर्ष में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 10-12% होने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 23 में 6% से ज्यादा रही.

घरेलू बाजार में गैस की कीमतें बढ़ने के बावजूद, पिछले फाइनेंशियल वर्ष में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 50% बढ़ी, इसी समय कुल कारों की बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा सीएनजी और पेट्रोल की कीमतों के बीच पर्याप्त अंतर बना हुआ है. ग्राहक इस सेगमेंट में लॉन्च होती नयी गाड़ियों को देखते हुए, सीएनजी कार का चुनाव लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखते हुए कर रहे हैं.

मौजूदा समय में टाटा मोटर्स अपनी टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज़ गाड़ियों को सीएनजी ऑप्शन के साथ बिक्री करती है. किफायती होने की वजह से मारुति सुजुकी से लेकर, हुंडई और टाटा मोटर्स तक ग्राहकों के लिए एक किफायती ऑप्शन के रूप में सीएनजी पर दांव लगा रहे हैं, खासकर एंट्री लेवल गाड़ियों पर. इस समय दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹73.59 प्रति किग्रा और मुंबई में ₹79 प्रति किग्रा है. जबकि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और मुंबई में 106.31 रुपये पर बिकी.

मौजूदा समय में कार कंपनियां घरेलू बाजार में हर महीने 34,000-35,000 सीएनजी गाड़ियों की बिक्री कर रही हैं, वहीं सीएनजी स्टेशनों में होती बढ़ोतरी के चलते, इसके और बढ़ने की जबरदस्त संभावना है.

इस साल के शुरुआती दो महीनों में देश में बिक्री किये गए सभी पैसेंजर गाड़ियों में सीएनजी की हिस्सेदारी 13% रही, जो 2019 में 3.5% थी. वहीं मार्केट लीडर मारुति सुजुकी, जो अपने 13 मॉडलों में सीएनजी ऑप्शन देती है, के मुताबिक सीएनजी गाड़ियों की मांग में वृद्धि देखी गई है और वित्तीय वर्ष के पहले दो महीनों में 26% बिक्री सीएनजी गाड़ियों की हुई है.

इसके अलावा कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई की सीएनजी गाड़ियों की बिक्री, पिछले साल दो-तिहाई बढ़कर 63,058 यूनिट्स की हो गई. जिसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने इन 5 छोटी एसयूवी कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, देखिए किसका रहा जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100cc बाइक खरीदने का प्लान? इन 5 मॉडल्स में कौन देता है सबसे ज्यादा माइलेज, जानें
100cc बाइक खरीदने का प्लान? इन 5 मॉडल्स में कौन देता है सबसे ज्यादा माइलेज, जानें
Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget