एक्सप्लोरर

Tata की हैचबैक Tiago का नया वैरिएंट लॉन्च, जानिए Tiago Limited Edition कीमत और फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से दमदार कार खरीदना चाहते हैं तो टाटा टियागो लिमिटेड एडिशन एक अच्छा ऑप्शन है. नई टियोगो में कई शानदार फीचर्स भी जोड़े गए हैं. जानते हैं इसकी कीमत क्या है

टाटा मोटर्स की कारों को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है. सेफ्टी के मामले में ये कार शानदार हैं. भारत में टाटा की लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago का कंपनी ने नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नई हैचबैक को Tiago Limited Edition नाम दिया गया है. टाटा टियोगो कंपनी की इंपैक्ट डिजाइन की पहली कार है. इस कार ने भारतीय कार बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टाटा मोटर्स ने टियागो को सबसे पहले 2016 में लॉन्च किया था. टियागो कंपनी के इंपैक्ट डिजाइन फिलॉसफी के तहत पहला उत्पाद था. कार के शानदार फीचर्स और कीमत लोगों को अकर्षित करने में आगे रही.

आपको बता दें पिछले साल यानि 2020 में टाटा ने टियागो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था. ये एडिशन 'न्यू फॉरएवर' रेंज का हिस्सा था. इस वक्त कार के डिजाइन में मामूली अपग्रेड किया गया था. टियागो को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था. इस कार में नया Revotron 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. आइये जानते हैं अब नई टियागो लिमिटेड एडिशन में क्या खास फीचर्स और कीमत है.

Tiago Limited Edition के फीचर्स- टाटा ने अपनी नई कार में कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं. लिमिटेड एडिशन टियागो में नए 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स और 5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आप Navimaps के जरिए 3D नेविगेशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, वॉयस कमांड रिकग्निशन जैसे अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं. नई टियागो में रियर पार्सल शेल्फ का ऑप्शन भी है.

Tiago Limited Edition की कीमत- दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है. XT वैरिएंट पर बेस्ड टियागो लिमिटेड एडिशन मैनुअल ट्रांसमिशन में मिलेगी. आपको ये कार 3 सिंगल टोन कलर्स में मिलेगी. जिसमें फ्लेम रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और डेटोना ग्रे कलर शामिल है.

आपको बता दें टाटा टियागो अपने सेगमेंट में बहुत सफल कार रही है 2020 में नए बीएस 6 वर्जन की टेस्टिंग के दौरान GNCAP ने इस कार को सेफ्टी के मामले में 4 स्टार रेटिंग दी थी. सुरक्षा के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग एसिस्ट और ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

टाटा टियागो का मुकाबला रेनॉ क्विड, वैगनआर और सेंट्रो जैसी कारों से है. रेनॉ क्विड की बात करें तो ये कार हैबजट कारों की लिस्ट में टॉप पर आती है. 5 लाख रुपये तक के बजट में ये शानदार कार है. यह कार 799-999 CC इंजनों में मिलता है. इस पेट्रोल इंजन वाली कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है. कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज 22 किमी प्रति लीटर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget