एक्सप्लोरर

Tata Harrier Facelift: बड़े टचस्क्रीन के साथ दिखी नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, अन्य कई खूबियों से होगी लैस 

2023 टाटा हैरियर में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा.

2023 Tata Harrier: टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में लगातार अपने प्रोडक्ट लाइनअप को अपग्रेड कर रही है. कंपनी 14 सितंबर को नेक्सन और नेक्सन ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा, टाटा मोटर्स पंच ईवी और कर्व एसयूवी कूप को भी पेश करने की तैयारी कर रही है. साथ ही कंपनी हैरियर और सफारी के अपडेटेड मॉडल को भी लाने की तैयारी कर रही है. नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल ही में नई स्पाई तस्वीरों से इसकी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं. 

मिलेगा बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम 

नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट की नई स्पाई तस्वीरों में इसके नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की एक देखने को मिलती है. इस मॉडल में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो कि मौजूदा 10.25-इंच डिस्प्ले से काफी बड़ा दिखता है. यह स्क्रीन रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी के समान 13.1 इंच की टचस्क्रीन यूनिट लगती है. टाटा ने हाल ही में हैरियर और सफारी में 10.25 इंच की टचस्क्रीन यूनिट को शामिल किया है. जो कि नई नेक्सॉन एसयूवी में भी देखने को मिलेगा. हैरियर का सीधा मुकाबला एमजी हेक्टर से होता है, जिसमें 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. टाटा का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार तकनीक को सपोर्ट करता है. 

डिजाइन और फीचर्स

नई टाटा हैरियर में हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से मिलते जुलते स्टाइलिंग डिटेल्स मिलेंगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में देखा गया था. इस एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स, नए बंपर, नए अलॉय व्हील और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलने की उम्मीद है. नई नेक्सन के समान, नई हैरियर में बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट और एक बड़े इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ पूरी तरह अपडेटेड केबिन मिलेगा. इसमें 10 इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एक 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर के साथ एडवांस ADAS तकनीक भी मिलेगा.

इंजन 

2023 टाटा हैरियर में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा. इसके साथ ही इसमें एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद है, जो 170bhp और 280Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, इसे मैनुअल और डीसीटी दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है. इस एसयूवी का मुकाबला एमजी हेक्टर से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है निसान, 2026 तक लॉन्च करेगी 6 नई कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget