एक्सप्लोरर

Nissan Motors: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है निसान, 2026 तक लॉन्च करेगी 6 नई कारें 

निसान सब-4 मीटर स्पेस में तीन नए मॉडल लॉन्च करेगी, इनमें एक कॉम्पैक्ट एसयूवी, रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित एक कॉम्पैक्ट 7-सीटर एमपीवी और एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार शामिल होने की संभावना है.

Upcoming Nissan Cars: निसान मोटर्स की स्थिति देश में काफी समय से कुछ अच्छी नहीं है. हालांकि एक समय कंपनी के पास भारत में सनी, माइक्रा और टेरानो जैसी कारों का मजबूत लाइनअप मौजूद था. लेकिन देश में कड़े उत्सर्जन नियमों के लागू होने के बाद कंपनी को अपनी कारों को बंद करना पड़ा था. हालांकि निसान ने 2021 के अंत में मैग्नाइट के लॉन्च साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन सेगमेंट में बहुत सारे विकल्प मौजूद होने के कारण इसे अधिक पहचान नहीं मिली. साथ ही गो, रेडीगो और गो+ मॉडलों की खराब बिक्री के कारण कंपनी को अपने लाइनअप से डैटसन ब्रांड को भी बाहर करना पड़ा. 

भारत में वापसी करना चाहती है कंपनी

पिछले साल अक्टूबर में, निसान ने अपने ग्लोबल लाइनअप से तीन एसयूवी का प्रदर्शन किया था, जो अगले कुछ सालों में भारत में आ सकती हैं. इसके बाद निसान और उसके सहयोगी एलाइंस रेनॉल्ट ने भारत के लिए एक लॉन्ग टर्म रणनीति की घोषणा की है, जिसमें कंपनियां 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. इस नई रणनीति के हिस्से के रूप में, निसान से 2025-26 तक भारत में छह नए मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है. हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि एक्स-ट्रेल इन छह नई कारों में से सबसे पहली होगी. फोर्थ जेनरेशन एक्स-ट्रेल को पिछले साल अक्टूबर में ज्यूक और कश्काई के साथ प्रदर्शित किया गया था.

आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे शामिल

कंपनी एक्स-ट्रेल को सीबीयू रूट के जरिए भारत में आयात कर सकती है. यह कार स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी प्रीमियम साइज एसयूवी के साथ मुकाबला करेगी. एक्स-ट्रेल के अलावा, निसान पांच अन्य कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं.

इन कारों को मिलेगी टक्कर

निसान किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और अन्य जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को टक्कर देने की भी कोशिश कर रही है, जिसके लिए कंपनी अपनी ज्यूक को ला सकती है. अन्य मॉडलों में एक ईवी शामिल हो सकती है, जिसके एरिया इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होने की संभावना है. बैटरी पैक के आधार पर यह ईवी 580-610 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी.

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि निसान सब-4 मीटर स्पेस में तीन नए मॉडल लॉन्च करेगी, इनमें एक कॉम्पैक्ट एसयूवी, रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित एक कॉम्पैक्ट 7-सीटर एमपीवी और एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार शामिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने लॉन्च की नई i20 फेसलिफ्ट हैचबैक, देखिए इस नई कार की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया देसी EV स्कूटर लॉन्च, 260 KM रेंज, महज इतनी है कीमत
नया देसी EV स्कूटर लॉन्च, 260 KM रेंज, महज इतनी है कीमत
Ninja 300 का नया लुक, स्पोर्ट्स बाइक बाजार में हलचल
Ninja 300 का नया लुक, स्पोर्ट्स बाइक बाजार में हलचल
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget