एक्सप्लोरर

Tata Harrier EV में मिल रहे ये 5 यूनिक फीचर्स जो किसी और टाटा कार में नहीं, देखें पूरी डिटेल्स

Tata Harrier EV Features: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV, हैरियर ईवी, भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है.खास बात यह है कि इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो अब तक किसी भी टाटा कार में नहीं मिले हैं.

Tata Harrier EV 5 Features: टाटा मोटर्स ने भारत में हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को लॉन्च कर दिया है. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें 600+ किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है. बुकिंग की शुरुआत 2 जुलाई से होगी.

लेकिन इसके 5 एक्सक्लूसिव फीचर्स इसे वाकई खास बनाती है, जो टाटा की किसी भी और कार में मौजूद नहीं हैं. आइए जानते हैं Tata Harrier EV को बाकी मॉडल्स से क्या अलग बनाता है

1. ट्रांसपेरेंट मोड के साथ 540-डिग्री कैमरा

Tata Harrier EV में एक एडवांस 540-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो 360-डिग्री व्यू से एक कदम आगे है. इसमें एक एक्स्ट्रा अंडरबॉडी व्यू शामिल है, जिसे “Transparent Mode” कहा जाता है. यह सिस्टम ड्राइवर को यह दिखाने में सक्षम बनाता है कि गाड़ी के नीचे क्या हो रहा है, जिससे खराब सड़कों, बड़े गड्ढों और ऑफ-रोड ट्रेल्स पर वाहन चलाना बेहद आसान हो जाता है. यह फीचर खासतौर पर ऑफ-रोडिंग शौकीनों के लिए बेहद उपयोगी है और टाटा की अन्य किसी गाड़ी में उपलब्ध नहीं है.

2. डुअल मोटर AWD सेटअप

Harrier EV भारत की पहली ऐसी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV बन गई है जिसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है. इसमें फ्रंट और रियर एक्सल पर एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो गाड़ी को अधिक ग्रिप और स्थिरता देती है. इसके अलावा, इसमें Boost Mode दिया गया है, जो गाड़ी को मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है.

3.  6 मल्टी-टेरेन मोड

Tata Harrier EV को खास बनाते हुए कंपनी ने इसमें 6 मल्टी-टेरेन ड्राइविंग मोड्स प्रदान किए हैं, जबकि स्टैंडर्ड Harrier में केवल 3 मोड्स होते हैं. इन मोड्स में शामिल हैं – Normal, Mud Ruts, Rock Crawl, Sand, Snow/Grass और Custom Mode. ये ड्राइव मोड्स गाड़ी की पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को आवश्यकतानुसार समायोजित करते हैं, जिससे यह गाड़ी हर प्रकार के रास्ते पर शानदार प्रदर्शन कर सके. 

14.5 इंच का QLED इंफोटेनमेंट सिस्टम

Harrier EV में Tata ने अब तक का सबसे बड़ा 14.5 इंच का नियो QLED इंफोटेनमेंट डिस्प्ले पेश किया है, जिसे Samsung की ओर से डिजाइन किया गया है. यह डिस्प्ले बेहद शार्प, क्रिस्प और हाई-रिज़ॉल्यूशन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. साथ ही यह वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और OTA अपडेट्स को भी सपोर्ट करता है. Tata की किसी भी दूसरी कार में ऐसा बड़ा और एडवांस्ड डिस्प्ले अब तक नहीं दिया गया है.

Harrier EV में एक मॉडर्न डिजिटल IRVM (इंटीरियर रियर व्यू मिरर) भी शामिल किया गया है. इस डिजिटल मिरर को शार्क फिन एंटीना में लगे कैमरे से लाइव फीड मिलती है, जिससे पीछे की विजिबिलिटी बेहद स्पष्ट हो जाती है. इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी दिया गया है, जिससे यह डैशकैम के रूप में भी कार्य कर सकता है. यह फीचर ब्लाइंड स्पॉट की समस्या को काफी हद तक समाप्त कर देता है और सेफ्टी स्टैंडर्ड को बेहतर बनाता है.

ये भी पढ़ें: भारत में जल्द शुरू होगी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, मुंबई के वेयरहाउस से सामने आई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget