एक्सप्लोरर

टाटा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बीच हुई साझेदारी, फ्यूल पंप पर लगाएंगे EV चार्जर

Tata and Hindustan Petroleum Tie-Up: देश में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए टाटा ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ हाथ मिलाया है. अब HPCL के फ्यूल पंप पर टाटा EV चार्जर लगाएगी.

Tata and Hindustan Petroleum Tie-Up: टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने साथ में एक डील साइन की है. इस डील का उद्देश्य देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जर की संख्या को बढ़ाना है. इस डील के तहत पहले चरण में HPCL के पंप पर 5000 चार्जर लगाने का प्लान बनाया गया है. पहले चरण के काम की समय सीमा इस साल के अंत तक रखी गई है.

टाटा लगाएगी HPCL के पंप पर EV चार्जर

टाटा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बीच साइन हुए MoU के तहत HPCL फ्यूल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सुविधा दी जाएगी. पूरे देश में करीब 21,500 HPCL पेट्रोल पंप हैं. इनमें से देश के 5000 पेट्रोल पंप पर EV चार्जर की सुविधा को इंस्टॉल करने का लक्ष्य दोनों कंपनी ने रखा है. साल 2024 के दिसंबर महीने तक 5000 EV चार्जर लगाए जाने हैं. इस साझेदारी में TPEM, पेट्रोल पंप पर वाहनों की सुविधा के अनुसार चार्जर लोकेशन सेट करने में मदद करेगी.

भारतीय सड़कों पर दौड़ रहीं टाटा की EV

भारत में इलेक्ट्रिक मार्केट के बढ़ते कारोबार में TPEM की करीब 68 फीसदी की हिस्सेदारी है. टाटा के करीब 1.2 लाख इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय सड़कों पर दौड़ रहे हैं. टाटा ने इलेक्ट्रिक कार के चार मॉडल इंडियन मार्केट में उतारे हैं. इन चार मॉडल में टाटा पंच ईवी, टाटा टियागो ईवी, टाटा टिगोर ईवी और टाटा नेक्सन ईवी शामिल हैं. टाटा ईवी के खरीदारों को कार को चार्ज करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पब्लिक प्लेस पर ये चार्जिंग प्वाइंट्स लगाए जा रहे हैं.

RFID Card से कर सकेंगे पेमेंट

टाटा ने अपने प्रेस स्टेटमेंट में बताया कि 'दोनों कंपनियों ने मिलकर पेमेंट करने के लिए भी एक को-ब्रांडेड RFID कार्ड बनाया है, जिससे चार्जिंग एक्सीपीरियंस में कोई दिक्कत न आए'. HPCL के रिटेल स्ट्रेटजी और BD के चीफ जनरल मैनेजर देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि 'HPCL ईवी चार्जिंग की बढ़ती डिमांड के बीच अपने स्ट्रेटजिक एक्सपेंशन से टाटा मोटर्स के वाहनों को फायदा पहुंचाना चाहती है. इससे ईवी कस्टमर्स को कार की रेंज कम होने पर कोई डर नहीं रहेगा'. इन ईवी चार्जर के लगने से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को बिना किसी चार्जिंग के खत्म होने के डर से चला सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Volvo अब नहीं बनाएगी डीजल वेरिएंट कारें! इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर बढ़ाया फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Ola Uber Rapido New Rules: ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत
ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget