Aura या Aeris, किसकी EMI में होगी ज्यादा बचत?
Tata Aeris और Hyundai Aura में से किसकी EMI सबसे सस्ती पड़ेगी? बेस और टॉप वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत और मंथली इंस्टॉलमेंट का पूरा गणित समझें.

इंडियन ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान की डिमांड अब फिर से वापस बढ़ रही है. जिसके चलते सभी कंपनियां सेडान कारें लॉन्च कर रही हैं. टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में अपनी नई सेडान एरिस लॉन्च की है. जिसके बाद मार्केट में इस गाड़ी की जमकर चर्चा चल रही है. जबकि इसके अलावा मार्केट में इस सेगमेंट में हुंडई की ऑरा पहले से ही बाजार में धूम मचा रही है. जिसके चलते आज हम इस खबर में बात करेंगे कि, इन दोनों गाड़ियों को खरीदने के लिए कितनी EMI देनी पड़ेगी.
अगर आप 100% एक्स-शोरूम लोन 9.5% से 10.5% की औसत ब्याज दर और 3 से 5 साल के लोन टेन्योर का गणित देखें तो टाटा एरिस की EMI में आपकी ज्यादा बचत होगी. एरिस का बेस मॉडल हुंडई ऑरा के बेस मॉडल से लगभग 71,000 रुपये सस्ता है. जिससे इसकी मंथली किश्त भी काफी कम आती है. चलिए दोनों सेडान कारों के बेस और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों और उनकी EMI की पूरी तुलना आसान शब्दों में समझते हैं.
बेस वेरिएंट की EMI तुलना
बता दें कि, अगर आपका बजट सीमित है और आप दोनों गाड़ियों का सबसे शुरुआती यानी बेस पेट्रोल मॉडल देख रहे हैं तो टाटा एरिस सीधे तौर पर बाजी मारती है. क्योंकि, टाटा एरिस की एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होती है. जिसकी 36 महीने (9.5% ब्याज दर) के लोन पर मंथली EMI लगभग 16,977 रुपये बनती है और यही 5 साल के लोन पर करीब 10,233 रुपये आती है.
वहीं, हुंडई ऑरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.00 लाख रुपये है. जिसकी 36 महीने की EMI लगभग 19,219 रुपये बैठती है. यानी बेस मॉडल में टाटा एरिस चुनने पर आपको हर महीने 2,200 से 2,500 रुपये तक की सीधी बचत होगी.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
मिड और टॉप वेरिएंट्स का EMI गणित
वहीं, अगर आप फीचर्स से भरपूर टॉप या सीएनजी वेरिएंट्स खरीदते हैं तो दोनों गाड़ियों की EMI का मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है. हुंडई ऑरा के टॉप-स्पेक SX CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.67 लाख से 9.05 लाख रुपये के आसपास है. जिसकी 36 महीने की EMI करीब 27,779 रुपये बैठती है.
जबकि दूसरी ओर टाटा एरिस अपने टॉप सीएनजी आटोमेटिक वेरिएंट Accomplished तक जाती है. जिसकी कीमत 9.74 लाख रुपये तक पहुंचती है और इसकी EMI लगभग 31,232 रुपये तक जाती है. यानी अगर आप सिर्फ बेसिक या मिड-वेरिएंट लेना चाहते हैं तो एरिस ज्यादा किफायती है. लेकिन एब्सोल्यूट टॉप-एंड फीचर्स में ऑरा का टॉप मॉडल थोड़ा कम कीमत पर सिमट जाता है.

AI Generated Image
माइलेज और रनिंग कॉस्ट
आपको बता दें कि, केवल EMI ही नहीं बल्कि गाड़ी चलाने का खर्च भी आपकी जेब पर असर डालता है. हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है. जो बेहद स्मूथ ड्राइविंग और शहर में 20-21 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज देता है.
वहीं, टाटा एरिस में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है जो 85 bhp की पावर जनरेट करता है और इसमें फैक्ट्री-फिटेड iCNG का विकल्प भी मिलता है. एरिस में CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मौजूद है. जो लंबे सफर में क्लच दबाने की झंझट खत्म करता है और ईंधन के खर्च में भारी बचत कराता है.
कौन-सी कार चुनना रहेगा सही?
अगर आपका मकसद सबसे कम डाउन पेमेंट और सबसे सस्ती मंथली EMI पर एक मजबूत और सुरक्षित सेडान कार घर लाना है. तो टाटा एरिस आपके लिए सबसे बेस्ट और बचत कराने वाला विकल्प साबित होगी. इसकी शुरुआती कीमत कम होने के कारण बैंक लोन का अमाउंट छोटा रहता है. जिससे हर महीने की किस्त काफी कम देनी पड़ती है.
लेकिन अगर आप 4-सिलेंडर इंजन की एक्स्ट्रा रिफाइनमेंट, केबिन की साइलेंस और थोड़ा ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर पसंद करते हैं. तो हुंडई ऑरा के लिए थोड़ा अतिरिक्त EMI देना भी एक समझदारी भरा सौदा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: एक लीटर में 28KM तक, ये Hybrid कारें हैं माइलेज की रानी





















