एक्सप्लोरर

Upcoming EVs: देश में 5 नई इलेक्ट्रिक कारें लाएंगी मारुति सुजुकी और टोयोटा, 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगी eVX

टोयोटा अर्बन एसयूवी को पिछले साल कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया था और उम्मीद है कि यह 2024 के अंत तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल के रूप में पेश हो जाएगी.

Maruti Suzuki & Toyota Kirloskar: मारुति सुजुकी, टोयोटा और होंडा जैसी कुछ पॉपुलर कार निर्माता कंपनियां अभी भी भारतीय बाजार में ईवी सेगमेंट में बिक्री नहीं करती हैं. हालांकि, यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि मारुति सुजुकी और टोयोटा भारत में इलेक्ट्रिक कारों की एक रेंज पेश करने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में. 

मारुति सुजुकी EVX

eVX, 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने पर भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की पहली फुली इलेक्ट्रिक कार होगी. इसे ब्रांड की प्रीमियम NEXA डीलरशिप के माध्यम से भारत में बेचा जाएगा. मारुति सुजुकी eVX में 60kWh का बैटरी पैक होगा, जो एक बार चार्ज करने पर 550 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा. इसे कई बार देश में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. 

टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट

टोयोटा अर्बन एसयूवी को पिछले साल कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया था और उम्मीद है कि यह 2024 के अंत तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल के रूप में पेश हो जाएगी. मारुति सुजुकी eVX पर बेस्ड, यह कार समान प्लेटफॉर्म, बाहरी पैनल और इंटीरियर अपहोल्स्ट्री के साथ आएगी. टोयोटा अर्बन एसयूवी को यूरोपीय बाजारों में पहले पेश करेगी, जबकि भारत में इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा.

मारुति सुजुकी YMC और टोयोटा एमपीवी 

मारुति सुजुकी अगले कुछ सालों में अपनी EV रेंज के साथ कई कारें लाएगी, जिसमें 2025 की शुरुआत में eVX एसयूवी के आने के बाद, 2027-28 तक भारत का सबसे बड़ा EV उत्पादक बनने की अपनी रणनीति के तहत कंपनी YMC के रूप में एक ऑल-इलेक्ट्रिक MPV पेश करेगी. माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी YMC को 2026 के त्यौहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा. इसके कुछ महीनों बाद इसके एक टोयोटा सिबलिंग को भी लॉन्च किया जाएगा.

मारुति सुजुकी eWX

मारुति सुजुकी eWX, जिसे कुछ मीडिया रिपोर्ट में वैगन आर ईवी भी कहा जाता है, ने अक्टूबर में 2023 टोक्यो मोटर शो में अपनी शुरुआत की. इस कॉन्सेप्ट की लंबाई 3.4 मीटर से कम है, और इसका ‘टॉल बॉय’ डिजाइन मारुति वैगन आर के समान है. यह एक सिटी सेंट्रिक ईवी होगी और इसे एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, जो इसे भारत में MG कॉमेट EV का सीधा कंप्टीटर बना देगी.

यह भी पढ़ें  

टोयोटा हिलक्स पिक-अप का इलेक्ट्रिक वर्जन लाएगी कंपनी, अगले साल के अंत तक होगा लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 का असर, बदलने पड़ सकते हैं गाड़ी के ये पार्ट्स
E20 का असर, बदलने पड़ सकते हैं गाड़ी के ये पार्ट्स
बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget