एक्सप्लोरर

शानदार पावर के साथ कमाल का रोड प्रेजेंस, लॉन्च होने जा रहीं ये तीन दमदार SUV, जानें डिटेल्स

Skoda Upcoming SUVs: स्कोडा भारतीय ग्राहकों के लिए तीन नई और दमदार SUV लेकर आने वाली है. खास बात यह है कि इनमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के ऑप्शन शामिल होंगे.

भारतीय SUV बाजार में स्कोडा अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है. पिछले कुछ समय में कंपनी ने कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं और अब आने वाले महीनों में स्कोडा भारतीय ग्राहकों के लिए तीन नई और दमदार SUV लेकर आने वाली है. खास बात यह है कि इनमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के ऑप्शन शामिल होंगे. इन अपकमिंग SUV में स्कोडा कोडिएक RS, स्कोडा एलरॉक और स्कोडा एपिक गाड़ियों के नाम शामिल हैं. 

Skoda Kodiaq RS

सबसे ज्यादा चर्चा स्कोडा कोडिएक RS को लेकर हो रही है. यह कंपनी की परफॉर्मेंस SUV होगी, जिसे स्पोर्टी डिजाइन और ज्यादा पावर के साथ पेश किया जाएगा. इस SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो लगभग 265 बीएचपी की ताकत और 400 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा. इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा. यानी यह SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि ड्राइविंग के मामले में भी काफी दमदार होगी. जो लोग तेज रफ्तार, बेहतर हैंडलिंग और प्रीमियम SUV चाहते हैं, उनके लिए यह मॉडल खास साबित हो सकता है.

Skoda Elroq

दूसरी ओर स्कोडा एलरॉक कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV होगी. यह पहले से कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है और अब इसके भारत आने की उम्मीद है. करीब 4.48 मीटर लंबी यह SUV भविष्य में आने वाली कई इलेक्ट्रिक SUV को टक्कर दे सकती है. इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 63kWh, 82kWh और 84kWh बैटरी पैक शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, इसका 82kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर लगभग 571 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. लंबी रेंज और मॉडर्न तकनीक के चलते यह इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है.

Skoda Epiq

तीसरी SUV स्कोडा एपिक होगी, जिसे कंपनी की भारत के लिए पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है. इस SUV का डिजाइन काफी मॉडर्न और युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 38.5kWh और 55kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं. पावर आउटपुट वेरिएंट के मुताबिक, 113 बीएचपी से लेकर 208 बीएचपी तक हो सकता है. यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी और इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को एक नया विकल्प दे सकती है.

इन तीनों SUV से साफ है कि स्कोडा अब सिर्फ नॉर्मल पेट्रोल कारों तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी परफॉर्मेंस SUV के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में अगर ये मॉडल भारत में लॉन्च होते हैं तो ग्राहकों के पास प्रीमियम, स्पोर्टी और इलेक्ट्रिक SUV के कई नए ऑप्शन मौजूद होंगे. 

यह भी पढ़ें:-

रेंज 400 KM से ज्यादा, 5-स्टार सेफ्टी के साथ आने वाली इस कार पर Tata दे रही लाखों का डिस्काउंट 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शानदार पावर के साथ कमाल का रोड प्रेजेंस, लॉन्च होने जा रहीं ये तीन दमदार SUV, जानें डिटेल्स
शानदार पावर के साथ कमाल का रोड प्रेजेंस, लॉन्च होने जा रहीं ये तीन दमदार SUV, जानें डिटेल्स
रेंज 400 KM से ज्यादा, 5-स्टार सेफ्टी के साथ आने वाली इस कार पर Tata दे रही लाखों का डिस्काउंट
रेंज 400 KM से ज्यादा, 5-स्टार सेफ्टी के साथ आने वाली इस कार पर Tata दे रही लाखों का डिस्काउंट
29kmpl तक का माइलेज और ही साथ दमदार फीचर्स, इन Hybrid कारों के आगे फेल है पेट्रोल-CNG
29kmpl तक का माइलेज और ही साथ दमदार फीचर्स, इन Hybrid कारों के आगे फेल है पेट्रोल-CNG
Tata Tiago या Maruti Swift, किस गाड़ी को खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जानिए सारी डिटेल्स
Tata Tiago या Maruti Swift, किस गाड़ी को खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जानिए सारी डिटेल्स
Advertisement

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget