एक्सप्लोरर

Upcoming Car: हाइब्रिड इंजन के साथ वापसी करेगी स्कोडा ऑक्टाविया, आते ही इन कारों से होगा मुकाबला

Skoda Octavia Hybrid: नयी स्कोडा ऑक्टाविया सेडान कार का मुकाबला भारतीय बाजार में ऑडी ए3, होंडा सिविक, फॉक्सवैगन गोल्फ, फोर्ड फोकस, हुंडई आई30 और टोयोटा कोरोला जैसी कारों से होगा.

Skoda Car: दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा, भारत में पिछले साल बंद की जा चुकी स्कोडा ऑक्टाविया सेडान कार को फिर लाने की तैयारी कर रही है. इस बार कंपनी इसे हाइब्रिड इंजन के पेश करेगी. जिसका मुकाबला होंडा सिविक, फॉक्सवैगन गोल्फ और टोयोटा कोरोला जैसी कारों से होगा.

डिजाइन

स्कोडा ऑक्टाविया सेडान कार के डिजाइन की बात करें तो, इसमें ढलान वाली छत, क्रोम से घिरी ब्लैक बटरफ्लाई ग्रिल, नये डिजाइन के एयर वेंट और एकीकृत L-आकार शेप डे टाइम रनिंग लाइट्स, LED हेडलाइट्स के साथ-साथ ब्लैक B-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी मौजूद हैं. वहीं, इसके बैक साइड में शार्क-फिन एंटीना और स्प्लिट LED टेल लैंप्स दी गयी हैं.

हाइब्रिड इंजन

बंद हो चुकी ऑक्टाविया सेडान कार में 2.0-L का TSI पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाता है, जो 188hp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क देता है. जानकारी के मुताबिक, नयी कार में 1.4-L TSI हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जो लगभग 210hp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. जिसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

फीचर्स

नयी ऑक्टाविया सेडान कार में एंबियंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और फ्लैट बॉटम मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ-साथ 12-स्पीकर वाला केंटन ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रायड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्टेड 10.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ एयरबैग, ABS, EBD और रियर-व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी भी उपलब्ध हैं.

कीमत

नयी स्कोडा ऑक्टाविया सेडान कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त नहीं है. लेकिन इसकी कीमत पुराने मॉडल की कीमत (27 लाख रुपये एक्स-शोरूम) से कुछ ऊपर रखी जा सकती है.

अन्य विकल्प

नयी स्कोडा ऑक्टाविया सेडान कार का मुकाबला भारतीय बाजार में ऑडी ए3, होंडा सिविक, फॉक्सवैगन गोल्फ, फोर्ड फोकस, हुंडई आई30 और टोयोटा कोरोला जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें-

Auto Expo 2023 India: ऑटो एक्सपो में देखने को मिल सकती हैं ये कांसेप्ट कारें, जानें इनमें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget