एक्सप्लोरर

Auto Expo 2023 India: ऑटो एक्सपो में देखने को मिल सकती हैं ये कांसेप्ट कारें, जानें इनमें क्या होगा खास

Concept Car Showcase: भारत में होने जा रहे इस एक्सपो में मारुति, टाटा और किआ जैसी तमाम वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कांसेप्ट कारों को पेश कर सकती हैं. इनमें इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा हो सकती हैं.

Auto Expo 2023: अगले हफ्ते शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. कोरोना के बाद पहली बार सब कुछ लगभग पहले वाली स्थति में वापस आ चुका है. वहीं, मारुति सुजुकी और हुंडई अपने नये इलेक्ट्रिक मॉडल्स को पेश करने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं. इस ऑटो एक्सपो में पेश की जाने वाली कुछ कॉन्सेप्ट कारों में क्या कुछ खास देखने की मिल सकता है. इसके बारे में हम बताने जा रहे हैं. 

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार

मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश करने की जानकारी पहले ही दे चुकी है. हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये मारुति की YY8 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार हो सकती है. जोकि कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होगी. जिसे कंपनी लॉन्चिंग के समय पेश कर सकती है. ये कार बाजार में पहले से मौजूद टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक और महिंद्रा की आने वाली एक्सयूवी 400 से मुकाबला करेगी.

किआ ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार 

किआ की इलेक्ट्रिक एसयूवी कार, किआ ईवी9 अगले हफ्ते होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2023 में देखने को मिल सकती है. कंपनी इस कार को टेस्ट करने के साथ ही, पिछले साल लॉस एंजलिस ऑटो शो में पेश कर चुकी है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. इसीलिये किआ अपनी फ्यूचर एसयूवी कार में इसी टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने की बात बोल चुकी है. किआ इसे भारत में लायेगी या नहीं, अभी इस बात की जानकारी नहीं है. लेकिन ये कार ऑटो एक्सपो में नजर आने की उम्मीद है.

टाटा अविन्या

टाटा इससे पहले होने वाले एक्सपो में भी अपनी शानदार और मजबूत कारों को पेश कर चुकी है. इस साल भी कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में कुछ कॉन्सेप्ट कारें पेश कर सकती है. जिनमें टाटा अविनया इलेक्ट्रिक कार एक हो सकती है. इसे तीसरे जेनरेशन के मॉडल्स पर तैयार किया गया है. इस कार में इंफोटेनेंट सिस्टम न देकर इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी जायेगी.

टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी

इसके अलावा टाटा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार, टाटा कर्व का कॉन्सेप्ट भी पेश करेगी. कंपनी इस मिड साइज एसयूवी कूपे कार को पिछले साल अप्रैल में भी पेश कर चुकी है. कंपनी अपनी इस कार को इलेक्ट्रिक और कंबंशन इंजन दोनों विकल्प के साथ 2024 में बाजार में उतार देगी. टाटा अपनी इस कार में जेनरेशन 2 आर्किटेक्चर का प्रयोग करेगी. जिसमें ज्यादा पावर ट्रेन वाली बैटरी को ले जाने की क्षमता होगी, साथ ही इसमें AWD के लिए 2 मोटर का प्रयोग किया जायेगा.

यह भी पढ़ें- 

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक की बुकिंग शुरू, आसमान का मिनी 'हवाई जहाज' है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget