एक्सप्लोरर

Skoda Auto: स्कोडा ने लॉन्च किया स्लाविया और कुशाक का एनिवर्सरी एडिशन, इतनी है कीमत

Skoda Kushaq Rival: स्कोडा कुशाक का भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा से मुकाबला होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

Skoda Kushaq and Slavia: स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज भारत में अपनी स्लाविया सेडान और कुशाक एसयूवी के एनिवर्सरी एडिशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही कारें काफी सुरक्षित मानी जाती हैं और इन्हें अपडेटेड ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है. एनिवर्सरी एडिशन स्लाविया की एक्स शोरूम कीमत 17.27 लाख रुपये और कुशाक एनिवर्सरी एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है. 

कैसा है एनिवर्सरी एडिशन?

स्कोडा स्लाविया और कुशाक का एनिवर्सरी एडिशन को नए लावा ब्लू कलर में पेश किया गया है. साथ ही इन दोनों कारों में मिलने वाला इंजन आरडीई नॉर्म्स के अनुसार अपडेट्स है ई20-फ्यूल के लिए तैयार है. कंपनी के अनुसार इससे स्लाविया सेडान की फ्यूल एफिशिएंसी पांच प्रतिशत तक और कुशाक एसयूवी की फ्यूल एफिशिएंसी सात प्रतिशत तक बढ़ जाती है. 

स्कोडा स्लाविया एनिवर्सरी एडिशन

स्कोडा स्लाविया का एनिवर्सरी एडिशन, इस कार के लाइनअप में स्टाइल वेरिएंट के ऊपर प्लेस किया गया है. इसमें एक 1.5-लीटर TSI इंजन मिलता है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन और DSG ट्रांसमिशन के विकल्प में आता है. एनिवर्सरी एडिशन स्लाविया में कुछ अपग्रेड दिए गए हैं, जिसमें क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रिल, साइड क्लैडिंग पर क्रोम इंसर्ट, एल्यूमीनियम पैडल, 'एनिवर्सरी एडिशन' स्टीयरिंग बैज, सी-पिलर और स्कफ प्लेट पर 'एनिवर्सरी एडिशन' ब्रांडिंग और एनिवर्सरी एडिशन कुशन शामिल हैं. 

स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन

स्कोडा कुशाक का एनिवर्सरी एडिशन इस कार के लाइनअप में स्टाइल और मोंटे कार्लो ट्रिम्स के बीच स्थित है. इसमें 1.5-लीटर टीएसआई इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन और डीएसजी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. कुशाक़ के एनिवर्सरी एडिशन में प्रमुख बदलावों के तौर पर ग्रिल और डोर्स के निचले हिस्सों पर क्रोम इंसर्ट, बी-पिलर पर 'एनिवर्सरी एडिशन' की बैजिंग, कुशाक बैजिंग के साथ स्कफ प्लेट्स और एनिवर्सरी एडिशन कुशन पिलो दिए गए हैं. 

कितनी है कीमत?

स्कोडा स्लाविया सेडान के एनिवर्सरी एडिशन 1.5L टीएसआई मैनुअल ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 17.27 लाख रुपये है, जबकि इसके 1.5L टीएसआई ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 18.67 लाख रुपये है. वहीं स्कोडा कुशाक लावा ब्लू एनिवर्सरी एडिशन 1.5L टीएसआई मैनुअल ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये और 1.5L टीएसआई ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये है.

हुंडई क्रेटा से होता है मुकाबला

स्कोडा कुशाक का भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा से मुकाबला होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा सफारी फेसलिफ्ट के डिजाइन और इंटीरियर की डिटेल्स आईं सामने, मिलेंगे ये बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget