एक्सप्लोरर

Mini Cooper Electric: ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक कार, मिलती है 402 किलोमीटर तक की रेंज

मिनी फिलहाल भारत में कूपर एसई की बिक्री करती है, और इसका न्यू जेनरेशन मॉडल भी भारत में आएगा. मिनी जनवरी और मार्च 2024 के बीच भारत में नई कूपर इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी.

Mini Cooper: नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक हैचबैक और नई मिनी कंट्रीमैन की शुरुआत के साथ ईवी ओनली ब्रांड के तौर पर ब्रिटिश कंपनी मिनी को बाजार में तेजी से लोकप्रियता मिल रही है. पुराने मिनी इलेक्ट्रिक के विपरीत यह नई थ्री-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक एक विशेष ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसे स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव ने विकसित किया गया है, जो मिनी की मूल कंपनी बीएमडब्ल्यू और ग्रेट वॉल मोटर के बीच चीन स्थित ज्वाइंट वेंचर है. 

मिनी कूपर इलेक्ट्रिक: एक्सटीरियर

नई कूपर इलेक्ट्रिक मिनी की सिंपल डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है. इसके बारे में कंपनी के क्रिएटिव प्रमुख ओलिवर हेइल्मर ने कहा है कि यह "ब्रांड की अनिवार्यताओं पर" केंद्रित है. कूपर इलेक्ट्रिक, मिनी के ट्रेडमार्क डिज़ाइन थीम पर गोलाकार हेडलाइट्स के साथ बनाया गया है. लेकिन बिना किसी बेज़ेल्स के नया ऑक्टेगोनल फ्रंट ग्रिल का आकार बड़ा हो गया है. बाहरी हिस्से से क्रोम, व्हील-आर्क ट्रिम हटा दिए गए हैं और अब इसमें फ्लश डोर हैंडल हैं. फ्रंट फेंडर पर सिग्नेचर फॉक्स एयर वेंट को भी मिनी-मैलिस्टिक डिज़ाइन के लिए हटा दिया गया है. पीछे की तरफ, टेल-लाइट्स को नए ट्राइएंगुलर आकार के साथ पूरी तरह से नया रूप दिया गया है. ब्लैक पोल के फ्लोटिंग रूफ दिया गया है. बैटरी के लिए जगह बनाने के लिए इसके व्हीलबेस को बढ़ाया गया है, लेकिन इसकी कुल लंबाई कम हो गई है.

इंटीरियर और फीचर्स

इसका सिंपल इंटीरियर डिजाइन 1959 के मूल बीएमसी मिनी से मिलता जुलता है, जिसमें टॉगल बार के ऊपर एक गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. कर्व्ड डैशबोर्ड में एक 9.4-इंच OLED इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह किसी प्रोडक्शन कार में लगाया गया पहला गोल टचस्क्रीन है. पुरानी कूपर में भी एक गोलाकार इंफोटेनमेंट हाउसिंग थी, लेकिन इसमें एक स्लैंडस्केप स्क्रीन यूनिट था. इसमें मिनी का नया एंड्रॉइड-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे सैमसंग के साथ विकसित किया गया है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हटा लिया गया है. लेकिन स्टीयरिंग व्हील के आगे हेड-अप डिस्प्ले के लिए एक बिल्कुल नया रिफ्लेक्टिव पैनल मिलता है, जो पहले की तुलना में काफी स्मूथ है. केबिन के चारों ओर टेक्सचर सर्फेस काफी आकर्षक लगती हैं.

पावरट्रेन और रेंज

कूपर इलेक्ट्रिक दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी. बेस कूपर ई में 184hp, 290Nm फ्रंट-माउंटेड मोटर है, जो 40.7kWh बैटरी पैक से जुड़ा है. इसमें 305 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है, जो पुराने मॉडल से काफी अधिक है. टॉप-स्पेक कूपर एसई में 218hp और 330Nm आउटपुट वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. जो 54.2kWh की बैटरी पैक से जुड़ा है और इससे 402 किमी की रेंज मिलती है. यह कार 6.7 सेकंड के 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है. इसे 95kW के फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 30 मिनट से का समय लगता है. दोनों वेरिएंट में कई मिनी एक्सपीरियंस मोड्स मिलेंगे, जो एक नए गो-कार्ट मोड सहित सेल्फ डिस्प्ले और पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं. विभिन्न ड्राइविंग मोड को नई डिजिटल ड्राइविंग साउंड्स के साथ कंबाइन किया गया है. नया कूपर इलेक्ट्रिक एक पेट्रोल-इंजन वाले कूपर हैचबैक के साथ दिखने में समान होगा.

भारत में लॉन्च

मिनी फिलहाल भारत में कूपर एसई की बिक्री करती है, और इसका न्यू जेनरेशन मॉडल भी भारत में आएगा. मिनी जनवरी और मार्च 2024 के बीच भारत में नई कूपर इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी. भारत में सीधे तौर पर इस कार का कोई मुकाबला नहीं है.

यह भी पढ़ें :- होंडा एलिवेट का वीएक्स वेरिएंट खरीदें या जेडएक्स, जानिए क्या हैं दोनों में बड़े अंतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget