एक्सप्लोरर

Rolls Royce Collection: 15 रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं ये अरबपति सरदार, पगड़ी के रंग से मैच करके चलाते हैं कार

भारत में, रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत लगभग 9.50 करोड़ रुपये है, जबकि फैंटम VIII की कीमत लगभग 6.95 करोड़ रुपये है. भारत में कुछ सीमित संख्या में कलिनन एसयूवी मौजूद हैं.

Ruben Singh Car Collection: बहुत से लोग विश्व की सबसे प्रतिष्ठित कार ब्रांड्स में से एक रोल्स-रॉयस की कार खरीदने का सपना देखते हैं और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने इस सपने को पूरा भी करते हैं. उन्हीं लोगों में से एक हैं भारतीय मूल के एक सफल ब्रिटिश बिजनेसमैन रूबेन सिंह और उनके पास एक या दो नहीं बल्कि 15 से ज्यादा रोल्स-रॉयस कारें हैं और वह अपने पगड़ी के कलर से मैचिंग कलर वाली रोल्स रॉयस में घूमते हैं. उनके इस ऑटोमोबाइल कलेक्शन और शौक के कारण इस समय वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. 

कौन हैं रूबेन सिंह

यूके में AllDayPA के सीईओ रूबेन सिंह एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं, जिन्हें वहां अरबपति का दर्जा प्राप्त है. हालांकि दुर्भाग्य से एक बार उन्हें केवल अपनी पगड़ी पहनने की परंपरा के कारण एक अंग्रेज से नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान का सामना करना पड़ा था. इस घटना के जवाब को सिंह ने एक अनोखी चुनौती के रूप में देने का फैसला किया और उन्होंने इस भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ पूरे एक सप्ताह के लिए अपनी पगड़ी के रंग को रोल्स-रॉयस कारों से चलने का फैसला किया. इसके बाद, रूबेन सिंह ने इंटरनेट पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया. उन्होंने रोल्स-रॉयस कारों के अपने कलेक्शन का प्रदर्शन किया, जिसमें कुल सात वाहन शामिल थे, इन कारों के साथ रूबेन सिंह स्टाइलिश पोज में खड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

Rolls Royce Collection: 15 रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं ये अरबपति सरदार, पगड़ी के रंग से मैच करके चलाते हैं कार

हाल ही में बढ़ाया कलेक्शन

सिंह अपने पास मौजूद रोल्स रॉयस कारों की संख्या से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने कुछ साल पहले छह नए रोल्स रॉयस वाहनों का ऑर्डर दिया था, जिसमें तीन फैंटम VIII और तीन कलिनन एसयूवी थीं. इन छह कारों के नए कलेक्शन को कीमती रत्नों के साथ कस्टमाइज्ड डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसे "ज्वेल्स कलेक्शन" नाम दिया गया है. सिंह ने अपनी हाल ही में खरीदी गई रोल्स रॉयस कारों के लिए रूबी, एमराल्ड और नीलम जैसे कलर्स को चुना है.

Rolls Royce Collection: 15 रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं ये अरबपति सरदार, पगड़ी के रंग से मैच करके चलाते हैं कार 

अन्य कारें भी हैं मौजूद 

सिंह के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस कारों के अलावा भी पोर्शे 918 स्पाइडर, बुगाटी वेरॉन, पगानी हुयारा, लेम्बोर्गिनी हुराकन और एक लिमिटेड एडिशन फेरारी एफ12 बर्लिनेटा भी शामिल हैं, और तो और उनके पास प्राइवेट जेट भी है. कुछ साल पहले वह ब्रिटिश सरकार में एक प्रमुख पद पर थे.

Rolls Royce Collection: 15 रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं ये अरबपति सरदार, पगड़ी के रंग से मैच करके चलाते हैं कार

कितनी है कीमत?

सिंह के पास मौजूद प्रत्येक फैंटम की कीमत लगभग 360,000 ब्रिटिश पाउंड है, जबकि कलिनन एसयूवी की कीमत लगभग 250,000 ब्रिटिश पाउंड है, जिसमें ऐड ऑन और कस्टमाइजेशन की कीमत शामिल नहीं है. भारत में, रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत लगभग 9.50 करोड़ रुपये है, जबकि फैंटम VIII की कीमत लगभग 6.95 करोड़ रुपये है. भारत में कुछ सीमित संख्या में कलिनन एसयूवी मौजूद हैं, जिनमें से एक अंबानी के पास और दूसरी टी-सीरीज़ के मालिक के पास उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget