एक्सप्लोरर

Thar.E: महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा  

कंपनी ने अपनी चार अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी - XUV.e8, XUV.e9, BE.05 और BE.07 के लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है. सबसे पहले महिंद्रा XUV.e8 आएगी.

Mahindra Thar Electric: दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में अपने भव्य #फ्यूचरस्केप शोकेस में महत्वपूर्ण खुलासों के साथ खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इस इवेंट में कटिंग एज ट्रैक्टर रेंज को अनवील किया गया, साथ ही स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर आधारित ग्लोबल पिक अप से भी पर्दा उठाया गया, इसके अलावा कंपनी ने 5-डोर थार.ई कॉन्सेप्ट को भी पेश किया है. महिंद्रा की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक थार NGLO-P1 प्लेटफ़ार्म पर बेस्ड है.

Thar.E: महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा  

Thar.E, लाइटवेट बॉडी कंस्ट्रक्शन और एक्सपैंडेड बैटरी क्षमता के लिए तैयार की गई है. इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट में 2776 मिमी से 2976 मिमी तक का व्हीलबेस है, जो कम ओवरहैंग के साथ है. कंपनी ने इस एसयूवी के टायर व्यास और ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाकर 300 mm कर दिया है. महिंद्रा दावा करती है कि, 5-डोर थार.ई में जबरदस्त ऑफ-रोडिंग  कैपेसिटी होगी, एप्रोच एंगल, डिपार्चर एंगल, रैंप-ओवर एंगल और वॉटर वेडिंग कैपेसिटी जैसे मामलों में अपने कंप्टीटर्स से बेहतर प्रदर्शन करेगी. 5-डोर थार.ई कॉन्सेप्ट का डिज़ाइन और स्टाइल मौजूदा थार से अलग है.

Thar.E: महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा   

थार.ई कॉन्सेप्ट डिजाइन 

इसके डिज़ाइन एलिमेंट्स की बात करें तो रेट्रो-स्टाइल वाले स्टांस के साथ चौकोर फ्रंट, एक आयताकार ग्रिल, हमर की तरह न्यू डिजाइंड फ्रंट बम्पर और एक छोटी विंडशील्ड दी गई है. इस ऑफरोड कॉन्सेप्ट एसयूवी में दो वर्गाकार एलईडी डीआरएल सिग्नेचर्स, एक फ्लैट रूफ और एक साइड प्रोफाइल है जो इसके विशाल पहियों और ऑफ-रोड टायरों को निखारता है. पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स, एक ब्लैक-आउट प्रोफ़ाइल और रियर टेलगेट इंटीग्रेटेड स्पेयर व्हील दिया गया है.

Thar.E: महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा   

विशेष रूप से, 3-डोर और 5-डोर वाले दोनों महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक मॉडल एक सामान्य रियर पावरट्रेन और बैटरी कॉन्फ़िगरेशन शेयर करते हैं. महिंद्रा, चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी से ब्लेड और प्रिज़मैटिक सेल लेगी. इस इलेक्ट्रिक थार के 4WD सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है, जिसमें प्रत्येक एक्सल पर डुअल मोटर लगी होंगी.

Thar.E: महिंद्रा ने पेश किया इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट मॉडल, 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की टाइमलाइन से भी उठा पर्दा  

चार इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लाएगी महिंद्रा 

कंपनी ने अपनी चार अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी - XUV.e8, XUV.e9, BE.05 और BE.07 के लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है. सबसे पहले महिंद्रा XUV.e8 आएगी, यह XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है, यह इलेक्ट्रिक कार दिसंबर 2024 में सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी. इसके बाद के अप्रैल 2025 में XUV.e9, अक्टूबर 2025 में BE.05 और अप्रैल 2026 में BE.07 लॉन्च होगी.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिक-अप का हुआ खुलासा, ढेर सारी खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget