एक्सप्लोरर

Sedan Sales Report: जून 2023 में इन सेडान कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, देखिए पूरी लिस्ट 

पिछले महीने Ciaz की बिक्री 15.73 प्रतिशत बढ़कर 1,744 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल जून में इसकी 1,507 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. यह मई 2023 में बेची गई  992 यूनिट्स से 75.81 प्रतिशत की MoM बढ़ोतरी है.

Sedan Sales Report June 2023: भारतीय बाजार में लगभग हर सेगमेंट में कारों वाहनों की खूब बिक्री होती है. आज हम सेडान सेगमेंट की चर्चा करेंगे. हालांकि देश में सेडान कारों की डिमांड एसयूवी जितनी नहीं है, लेकिन फिर भी इनकी काफी मात्रा में सेल होती है. आइए जानते हैं जून 2023 में बिक्री होने वाली टॉप 10 सेडान कारों की लिस्ट. 

जून में घटी बिक्री

पिछले महीने सेडान कारों की बिक्री में 11.50 प्रतिशत घटकर 32,024 यूनिट्स रह गई. जबकि जून 2022 में इसकी 36,186 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. हालांकि इसमें मई 2023 में बेची गई 31,530 यूनिट्स की तुलना में MoM आधार पर 1.57 प्रतिशत की बिक्री देखने को मिली है. 

डिजायर रही सबसे आगे

जून 2023 में बिकने वाली टॉप 10 सेडान कारों में मारुति डिजायर ने सबसे आगे रही. हालांकि इसकी बिक्री में जून 2022 के मुकाबले कमी आई, और इसकी बिक्री घटकर 9,322 यूनिट्स रह गई. जबकि जून 2022 में इसकी 12,597 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसकी बाजार हिस्सेदारी भी मई 2023 के 35.89 प्रतिशत से गिरकर पिछले महीने 29.11 प्रतिशत रह गई.

दूसरे नंबर पर रही ऑरा

इस लिस्ट में 4,907 यूनिट्स की बिक्री के साथ  हुंडई ऑरा दूसरे नंबर पर रही. यह जून 2022 में बेची गई 4,102 यूनिट्स की बिक्री के साथ 19.62 प्रतिशत की सालाना वृद्धि थी. इसमें मई 2023 में बेची गई 4,707 यूनिट्स की तुलना में MoM आधार पर 4.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके बाद तीसरे नंबर पर हुंडई वरना की 4,001 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जून 2022 के 1,703 यूनिट्स के मुकाबले 134.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. MoM की बिक्री में भी मई 2023 में बेची गई 3,687 यूनिट्स की तुलना में 8.52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

चौथे स्थान पर रही अमेज

जून 2023 में होंडा अमेज की बिक्री भी सालाना आधार पर 7.52 प्रतिशत और MoM आधार पर 15.15 प्रतिशत बढ़कर 3,602 यूनिट्स हो गई और इसकी वर्तमान में बाजार हिस्सेदारी 11.25 प्रतिशत है. वहीं टाटा टिगोर की बिक्री सालाना आधार पर 32.37 प्रतिशत घटकर 3,335 यूनिट रह गई, जबकि जून 2022 में इसकी 4,931 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसी तरह फोक्सवैगन वर्टस की बिक्री पिछले महीने घटकर 1,812 यूनिट्स रही, जो कि जून 2022 में बेची गई 1,850 यूनिट्स से 2.05 प्रतिशत कम है. हालांकि मई 2023 में बेची गई 1,631 यूनिट्स से MoM की बिक्री में 11.10 प्रतिशत की बढ़त हुई है. 

अन्य कारों की बिक्री

पिछले महीने सियाज़ की बिक्री 15.73 प्रतिशत बढ़कर 1,744 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल जून में इसकी 1,507 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. यह मई 2023 में बेची गई  992 यूनिट्स से 75.81 प्रतिशत की MoM बढ़ोतरी है. वहीं जून 2023 में स्कोडा स्लाविया की बिक्री YoY और MoM आधार पर क्रमशः 40.72 प्रतिशत और 3.30 प्रतिशत घटकर 1,639 यूनिट हो गई. होंडा सिटी की बिक्री सालाना आधार पर 55.10 प्रतिशत घटकर 1,478 यूनिट रह गई. इस लिस्ट में 10वें स्थान पर नंबर टोयोटा कैमरी रही, जिसकी पिछले महीने 184 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इसमें जून 2022 के 89 यूनिट्स के मुकाबले 106.74 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें :- रेनॉ कर रही है भारत में कई नई कारों को लाने की तैयारी, कंपनी ने किया है बड़ा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget