एक्सप्लोरर

Second Hand Car Tips: सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलती, वरना हो सकता है भारी नुकसान 

अगर आप भी पुरानी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, पढ़ें पूरा आर्टिकल और जानें कि किन बातों का ख्याल रखना है.

Registration Certificate Transfer: भारत में नए वाहनों के साथ साथ पुराने वाहनों की भी खूब बिक्री होती है. हालांकि पुरानी गाड़ी खरीदते समय अधिकतर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिनका नुकसान उन्हें बाद में उठाना पड़ सकता है. जी हां! बहुत से लोग पुरानी गाड़ी खरीदते और बेचते समय, वाहन के नए मालिक के नाम पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को ट्रांसफर नहीं कराते हैं, जिससे उन्हें बाद में जेल तक जाना पड़ सकता है. ऐसे में यदि आप भी कोई पुरानी गाड़ी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो वाहन का आरसी ट्रांसफर जरूर करवाएं.    

क्यों कराएं आरसी ट्रांसफर

गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में गाड़ी के मालिक का नाम दर्ज होता है, जिससे उसके असली मालिक का पता चलता है. इससे यदि वाहन का इस्तेमाल किसी गलत काम या एक्सीडेंट में होता है तो उसके मालिक को पकड़ा जा सके. ऐसे में यदि आपकी पुरानी गाड़ी कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा है और उसने गाड़ी का इस्तेमाल किसी अपराधिक कार्य के लिए किया है तो पुलिस सीधे आपको ही पकड़ेगी. इसलिए पुरानी गाड़ी खरीदते या बेचते समय आरसी ट्रांसफर जरूर करवाएं. 

कैसे कराएं RC ट्रांसफर 

यदि आपको अपनी गाड़ी का आरसी ट्रांसफर कराना है तो आप अपने राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग में जाकर आरसी ट्रांसफर फॉर्म को भरना पड़ेगा. इस फार्म में गाड़ी के पुराने और नए मालिक की डिटेल्स, जैसे नाम, पता और वाहन की डिटेल्स और खरीद की तारीख दर्ज करना होता है. 

जमा करें डॉक्यूमेंट्स

आरसी ट्रांसफर के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे. इसमें वाहन के पुराने मालिक की आरसी, नए मालिक का पहचान पत्र, और एड्रेस प्रूफ शामिल हैं.  

वाहन की जांच कराएं

आरसी ट्रांसफर के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी वाहन का इन्स्पेक्शन करते हैं, इसमें करवाना होगा. इसमें ब्रेक, टायर, लाइट्स, स्टीयरिंग, इंजन की जांच शामिल होती है, इसका कारण वाहन के असली या नक़ली होने का पता लगाना होता है.  

फीस जमा करें

किसी भी वाहन के आरसी ट्रांसफर के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग को एक निश्चित फीस जमा करनी होती है, जिसमें इंस्पेक्शन शुल्क और अन्य शुल्क शामिल होते हैं.  

प्राप्त करें नई आरसी

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरटीओ ऑफिस आपको वाहन का नया आरसी जारी कर देगा, जिसके बाद गाड़ी नए मालिक के नाम पर ट्रांसफर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें :- देखिए नई मारुति बलेनो पेट्रोल मैनुअल का लॉन्ग टर्म रिव्यू, मिलता है बेहतरीन माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget