एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Baleno: देखिए नई मारुति बलेनो पेट्रोल मैनुअल का लॉन्ग टर्म रिव्यू, मिलता है बेहतरीन माइलेज 

Maruti Baleno Review: टॉप-एंड बलेनो मैनुअल की कीमत 9.3 लाख रुपये है और हमें यही वेरिएंट खरीदना सबसे बेहतर लगा. इसमें आपको सारे फीचर्स मिलते हैं.

Maruti Suzuki Baleno Review: एसयूवी की जबरदस्त मांग के बावजूद मारुति बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और यह नए रूप में पहले से ज्यादा पसंद की जा रही है. 2022 में लॉन्च की गई नई बलेनो एक नए केबिन डिज़ाइन के साथ काफी मजबूत और अधिक यूजर फ्रेडली है. इसलिए हमने इसे अच्छी तरह परखने के लिए तीन महीने तक  इस्तेमाल किया और यह पाया कि यह एक बेहतरीन हैचबैक कार है. इसका AMT वेरिएंट काफी पॉपुलर है, लेकिन इसका मैनुअल वेरिएंट सस्ता है और हमने अपनी टेस्टिंग के लिए इसे ही चुना. इसमें 1.2 पेट्रोल और एक मैनुअल गियरबॉक्स काफी सिंपल और कंफर्टेबल है. इसके 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में एक स्लीक थ्रो और एक हल्का क्लच मिलता है, जिससे आपको लॉन्ग ड्राइव में थकावट महसूस नहीं होती है. 

पॉवरफुल इंजन

हमने यह महसूस किया कि इसका इंजन पहले वाले बलेनो की तुलना में थोड़ा अधिक ट्रैक्टेबल है और इसमें कम डाउनशिफ्ट की आवश्यकता होती है. यानि इसे शहरी और डेली इस्तेमाल करना काफी आसान है. डेली इस्तेमाल में यह कार काफी तेज़ और मजेदार साबित हुई. इसका 90बीएचपी पॉवर और 113एनएम टॉर्क शहर में  इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त हैं. हालांकि इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं मिलता है, लेकिन इसका मौजूदा इंजन भी काफी दमदार है. इसका पावर डिलीवरी लीनियर है लेकिन इसकी ड्राइव काफी मजेदार है.

Maruti Suzuki Baleno: देखिए नई मारुति बलेनो पेट्रोल मैनुअल का लॉन्ग टर्म रिव्यू, मिलता है बेहतरीन माइलेज  

ड्राईविंग एक्सपीरियंस

पिछली बलेनो की तुलना में इसमें अधिक रिफाइनमेंट भी है और यह ज्यादा शोर भी नहीं करती और इसके बिल्ड क्वॉलिटी में भी सुधार हुआ है. यह कम स्पीड पर उतनी स्टेबल नहीं है जितनी अधिक स्पीड पर है. नई बलेनो में काफी बदलाव किया गया है और इसमें एक नया सस्पेंशन और स्टीयरिंग दिया गया है जो इस्तेमाल करने में काफी आसान है. इसका स्टीयरिंग पहले के मुकाबले काफी हल्का है. जहां तक इसके माइलेज की बात की जाए तो इसके एएमटी वैरिएंट में अधिक माइलेज मिलता है, लेकिन इसका मैनुअल वेरिएंट 17-18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि हाईवे पर यह और भी अधिक है.

Maruti Suzuki Baleno: देखिए नई मारुति बलेनो पेट्रोल मैनुअल का लॉन्ग टर्म रिव्यू, मिलता है बेहतरीन माइलेज 

इंटीरियर

इसका इंटीरियर सबसे महत्वपूर्ण है. बाहरी स्टाइलिंग के साथ साथ इसके केबिन को भी नया डिजाइन दिया गया है. इसकी बिल्ड क्वॉलिटी, फिटिंग और फिनिशिंग में काफी अधिक सुधार आया है. साथ ही इसमें नई तकनीको का भी इस्तेमाल हुआ है. हेड-अप डिस्प्ले आपका ध्यान ड्राइविंग से नहीं हटने देता है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सभी जानकारी दिखाई देती है. सेंट्रल स्क्रीन की क्वालिटी भी काफी अच्छी है. इसका 360 डिग्री कैमरा पार्किंग को काफी आसान बनाता है. हालांकि इसका डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन और अधिक बेहतर हो सकता था. नया ऑडियो सिस्टम भी पहले से बेहतर है. पुरानी बलेनो की सीट्स कम आरामदायक थीं, लेकिन नए मॉडल में बेहतर आराम के साथ लेगरूम और हेडरूम काफी अच्छा है. इसमें अब रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें कोई मिडिल हेडरेस्ट नहीं दिया गया है.

Maruti Suzuki Baleno: देखिए नई मारुति बलेनो पेट्रोल मैनुअल का लॉन्ग टर्म रिव्यू, मिलता है बेहतरीन माइलेज 

कीमत

टॉप-एंड बलेनो मैनुअल की कीमत 9.3 लाख रुपये है और हमें यही वेरिएंट खरीदना सबसे बेहतर लगा. इसमें आपको सारे फीचर्स मिलते हैं. अब अधिक आराम, तकनीक और नए सस्पेंशन के साथ इसका ड्राइविंग काफी बेहतर और आसान है.

यह भी पढ़ें :- हाईवे पर एक्सीडेंट से बचना चाहते हैं तो अपनाएं ये नियम, रहेंगे हमेशा सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget