एक्सप्लोरर

New Car Buying Tips: इन तरीकों को अपनाकर नई कार की खरीद पर कर सकते हैं भारी बचत, जरूर उठाएं फायदा 

अगर आप भी नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, पढ़िए पूरी खबर और जानें कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं.

Discount on New Car: देश में हर महीने लाखों कारों की बिक्री होती है और इस संख्या में लगातार वृद्धि भी हो रही है. नई कार खरीदने पर ग्राहकों को एक्स शोरूम कीमत के अलावा भी बहुत सारे टैक्स और अन्य चार्जेज देने पड़ते हैं. ऐसे में यदि आप भी एक नई गाड़ी खरीदने वाले हैं और आप चाहते हैं कि आपको कुछ डिस्काउंट मिल जाए, जिससे आप नई गाड़ी पर कुछ रुपये बचा सकें तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको नई गाड़ी खरीदते समय जरूर अपनाना चाहिए. इससे आप थोड़ा सा दिमाग लगा के भारी बचत कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये उपाय. 

चेक करें डिस्काउंट 

कार निर्माता कंपनियां अक्सर अपने कई मॉडल्स पर विभिन्न प्रकार के ऑफर्स देती रहती हैं, जिसे बहुत बार डीलरशिप पर ग्राहकों को नहीं बताया जाता है. ऐसे में गाड़ी खरीदने जाने से पहले कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा कार पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर को जरूर देख लें.  

खुद चुनें बीमा कंपनी

किसी भी लोकप्रिय कार की खरीद पर डीलर से डिस्काउंट प्राप्त करना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में यदि आप कुछ बचत करना चाहते हैं तो आपको गाड़ी के लिए डीलर से बीमा न लेकर खुद ही कई बीमा कंपनियों के ऑफर देखकर, उनकी तुलना करके ही अपने लिए बेस्ट विकल्प चुनें. 

डीलर से करें बातचीत

यह तरीका थोड़ा अटपटा है, लेकिन इससे आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है. सबसे पहले एक शोरूम में जाकर गाड़ी के रेट, डिस्काउंट और अन्य सभी डिटेल्स की जानकारी ले लें. उसके बाद दूसरे शोरूम पर जाकर, पहले शोरूम में अधिक बेहतर स्कीम्स मिलने का दावा करें, इसी तरह अन्य शोरूम पर भी करें. ऐसे में आपको डीलर की तरफ से कई बेहतरीन ऑफर्स मिल सकते हैं. हां, लेकिन आपको थोडा परेशान जरूर होना पड़ सकता है. 

पुरानी कार के बदले डिस्काउंट

यदि आपके पास कोई ऐसी गाड़ी हो जो 15 साल से ज्यादा पुरानी हो और वह आपके काम की न हो तो आप इसे स्क्रैप कराने के बदले एक सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे नई गाड़ी की खरीद पर आपको 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा की सेंचुरी सेडान लाइनअप में जल्द आएगी एक नई एसयूवी, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget