एक्सप्लोरर

Royal Enfield Himalayan 452: नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 की टीजर तस्वीरें हुईं जारी, 7 नवंबर को होगी लॉन्च 

अपकमिंग हिमालयन 452 का वजन लगभग 210 किलोग्राम है, जो हिमालयन 411 से लगभग दोगुना है. इसकी लंबाई 2245 मिमी, चौड़ाई 852 मिमी और ऊंचाई 1316 मिमी है.

Upcoming Royal Enfield Bike: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 बाजार में आने के लिए तैयार है और इसकी कीमतों की घोषणा 7 नवंबर, 2023 को की जाएगी. इस आगामी मोटरसाइकिल के डिजाइन और विशेषताओं की एक झलक देने के लिए कंपनी ने टीज़र तस्वीरों को जारी किया है. सबसे ताज़ा तस्वीर रॉयल एनफील्ड के सोशल मीडिया अकाउंट से आई है. टीज़र वीडियो में हिमालयन 452 को चुनौतीपूर्ण उमलिंग ला दर्रे पर नेविगेट करते हुए दिखाया गया है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला केटीएम 390 एडवेंचर और हीरो एक्सपल्स 400 से होगा. एक अनुमान के अनुसार इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.85 लाख रुपये होगी. 

इंजन

एक लीक होमोलोगेशन दस्तावेज़ से पता चला है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 में एक 451.65cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8,000rpm पर 40PS की पॉवर जेनरेट करेगा, जबकि इसमें 40 से 45Nm के बीच टॉर्क मिलने की उम्मीद है. 4-वाल्व और DOHC कॉन्फिगरेशन से लैस इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे, जो डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम से लैस होगा. सस्पेंशन के तौर पर इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर यूनिट मिलेगा. 

डाइमेंशन

अपकमिंग हिमालयन 452 का वजन लगभग 210 किलोग्राम है, जो हिमालयन 411 से लगभग दोगुना है. इसकी लंबाई 2245 मिमी, चौड़ाई 852 मिमी और ऊंचाई 1316 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 1510 मिमी है. हिमालयन 411 की तुलना में यह नया एडवेंचर टूरर 55mm लंबा और 12mm चौड़ा है. हिमालयन 452 में रेगुलर कलर ऑप्शंस के अलावा, एक नए कामेट व्हाइट पेंट स्कीम में पेश किया जाएगा.

फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइड-बाय-वायर तकनीक, एक गोल एलईडी हेडलैंप, एक खास चोंच जैसा फेंडर, एक बड़ा फ्यूल टैंक और विंडस्क्रीन, एक स्प्लिट सीट डिज़ाइन, वायर-स्पोक के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इसमें 21-इंच फ्रंट व्हील और 17-इंच रियर व्हील मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- नवंबर की इस तारीख को होगा न्यू जेनरेशन डस्टर का ग्लोबल डेब्यू, 2025 में भारत में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget