एक्सप्लोरर

Guerrilla 450 vs Triumph 400 vs KTM Duke 390: कौन-सी बाइक ज्यादा दमदार? यहां जानें अंतर

Guerrilla 450, Triumph Speed 400 और KTM Duke 390 400cc सेगमेंट में ये तीनों बाइक्स काफी पॉपुलर हैं. आइए जानें जानें कीमत, पावर और फीचर्स के आधार पर कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प है.

भारतीय बाजार में 400cc सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है और इसी में Royal Enfield Guerrilla 450, Triumph Speed 400 और KTM Duke 390 जैसी दमदार बाइक्स आती हैं. ये तीनों बाइक्स स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी के मामले में अलग पहचान रखती हैं. जहां Royal Enfield अपनी मजबूत बिल्ड और क्लासिक फील के लिए जानी जाती है, वहीं KTM Duke 390 अपनी स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है. दूसरी तरफ Triumph Speed 400 एक बैलेंस्ड और प्रीमियम ऑप्शन के रूप में सामने आती है.

 किसकी वैल्यू ज्यादा?

कीमत के मामले में Triumph Speed 400 सबसे किफायती विकल्प बनकर सामने आती है, जिसकी कीमत करीब 2.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. KTM Duke 390 की कीमत लगभग 3.1 लाख रुपये के आसपास है, जो इसे थोड़ा महंगा बनाती है. वहीं Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत लगभग 2.4 से 2.6 लाख रुपये के बीच मानी जा रही है. अगर आप बजट में एक प्रीमियम बाइक चाहते हैं, तो Speed 400 अच्छा विकल्प है. वहीं ज्यादा फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए Duke 390 पर खर्च करना पड़ सकता है.

इंजन और पावर में कौन आगे?

तीनों बाइक्स में पावरफुल इंजन दिए गए हैं, लेकिन KTM Duke 390 यहां सबसे आगे निकलती है. इसमें 399cc इंजन मिलता है, जो करीब 45 bhp की पावर देता है. यह बाइक स्पीड और एक्सीलरेशन के लिए जानी जाती है. Triumph Speed 400 में 398cc इंजन है, जो करीब 40 bhp की पावर देता है. यह बाइक स्मूथ और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देती है. वहीं Guerrilla 450 में 452cc इंजन मिलता है, जो लगभग 40 bhp की पावर देता है, लेकिन इसका फोकस टॉर्क और आरामदायक राइड पर ज्यादा है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन है एडवांस?

फीचर्स की बात करें तो KTM Duke 390 सबसे ज्यादा एडवांस मानी जाती है. इसमें TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. Triumph Speed 400 भी प्रीमियम फील देती है, जिसमें डिजिटल-एनालॉग डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स हैं. Guerrilla 450 में भी मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

किसका राइडिंग एक्सपीरियंस है बेहतर?

अगर आप स्पोर्टी और फास्ट राइड चाहते हैं, तो KTM Duke 390 सबसे बेहतर है. शहर और हाईवे दोनों पर यह शानदार परफॉर्म करती है. Triumph Speed 400 आरामदायक और स्मूथ राइड देती है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए सही है. वहीं Royal Enfield Guerrilla 450 लंबी दूरी और आरामदायक सफर के लिए बेहतर मानी जाती है. इसका सस्पेंशन और सीटिंग इसे टूरिंग के लिए अच्छा बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: मलेशिया में लॉन्च हुई Jetour T2, इन गाड़ियों को देगी सीधी टक्कर, जानें भारत में कितनी होगी कीमत?

About the author गौतम सिंह

गौतम सिंह एबीपी न्यूज में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास करीब 4 वर्षों का अनुभव है, जिसमें से पिछले 1.5 साल से वह ABP Live से जुड़े हुए हैं.

गौतम ने अपने करियर में नेशनल, वर्ल्ड, राजनीति, चुनाव और विभिन्न राज्यों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Central University of South Bihar, गया से पूरी की है. इससे पहले वह ETV Bharat, हैदराबाद में भी कार्य कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चिलचिलाती धूप से कार के इंजन और टायर को कैसे बचाएं? बेहद काम आएंगे ये जरूरी टिप्स
चिलचिलाती धूप से कार के इंजन और टायर को कैसे बचाएं? बेहद काम आएंगे ये जरूरी टिप्स
Duster Hybrid से लेकर VW Taigun तक, मार्केट में Creta को टक्कर देने आ रहीं ये शानदार SUV
Duster Hybrid से लेकर VW Taigun तक, मार्केट में Creta को टक्कर देने आ रहीं ये शानदार SUV
IPL 2026 से पहले हार्दिक पाडंया ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की Mercedes V-Class, जानिए कितनी है कीमत?
IPL 2026 से पहले हार्दिक पाडंया ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की Mercedes V-Class, जानें कीमत
इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब Vinfast लॉन्च करने जा रही सस्ते स्कूटर, जानिए कितनी मिलेगी रेंज?
इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब Vinfast लॉन्च करने जा रही सस्ते स्कूटर, जानिए कितनी मिलेगी रेंज?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
ट्रंप को खतरा! प्लेन में चढ़ने वाले थे अमेरिकी राष्ट्रपति, एयर स्पेस में घुस आया विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप को खतरा! प्लेन में चढ़ने वाले थे US राष्ट्रपति, एयर स्पेस में घुस आया विमान, मचा हड़कंप
दीपिका कक्कड़ की खराब तबीयत के बीच शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर-2 की कमाई देख उड़े पाकिस्तानियों के होश, मांग रहे हिस्सा, बोले- 'हमें भी 500 करोड़ दो...'
धुरंधर-2 की कमाई देख उड़े पाकिस्तानियों के होश, मांग रहे हिस्सा, बोले- 'हमें भी 500 करोड़ दो...'
Mars Colony: कहां तक पहुंचा स्पेस में कॉलोनी बनाने का काम, जानें कब से इंसान होने लगेंगे मंगल पर शिफ्ट?
कहां तक पहुंचा स्पेस में कॉलोनी बनाने का काम, जानें कब से इंसान होने लगेंगे मंगल पर शिफ्ट?
UPSSSC Recruitment 2026: युवाओं के लिए बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती; 10वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई
युवाओं के लिए बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती; 10वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई
Embed widget