Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक हुई महंगी, जानिए सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें, कितनी बढ़ी है कीमत और क्या हैं इसके नए दाम.

भारत में जब भी किसी दमदार और शानदार बाइक की बात होती है तो रॉयल एनफील्ड की बाइक का जिक्र ज़रुर होता है. इस कंपनी की बाइक अपने शानदार इंजन और पावर के लिए जानी जाती है. लेकिन अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. कंपनी ने इस धांसू मोटरसाइकिल की कीमतों में इजाफा कर दिया है.
जिससे इसके अलग-अलग वेरिएंट्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. चलिए जानते हैं कि इस बार रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस बेस्ट-सेलिंग बाइक की कीमतों में कितना बदलाव किया है और आपके लिए कौन सा वेरिएंट खरीदना अब कितना महंगा पड़ेगा.
वेरिएंट के हिसाब से बढ़ीं कीमतें
बता दें कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अलग-अलग वेरिएंट्स और शानदार कलर ऑप्शंस में बाजार में उपलब्ध है. जिन्हें कंपनी ने अलग-अलग प्राइस ब्रैकेट में उतारा है. एंट्री-लेवल वेरिएंट से लेकर इसके टॉप-टीयर क्रोम और डार्क एडिशन तक सभी की कीमतों में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिला है. अगर बात करें बेस वेरिएंट की तो इसमें कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं इसके मिड-स्पेक और टॉप वेरिएंट्स पर भी कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं. पहले यह बाइक जिस बजट में आसानी से मिल जाती थी अब उसके लिए आपको थोड़ा सा ज्यादा भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें: नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
क्यों बढ़ाई गई कीमतें?
इस खबर को पढ़ने के बाद आपके मन में भी यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि अचानक से रॉयल एनफील्ड को क्लासिक 350 के दाम बढ़ाने की क्या जरूरत पड़ गई. तो बता दें कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों के मुताबिक गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, स्टील और अन्य जरूरी पार्ट्स की लागत लगातार बढ़ रही है. जबकि इसके अलावा सुरक्षा और एमिशन से जुड़े नए नियमों को पूरा करने के लिए भी कंपनियों को अपनी बाइक्स में तकनीकी बदलाव करने पड़ते हैं.
जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट में इजाफा होता है. हालांकि कंपनी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि ग्राहकों पर एकदम से बहुत बड़ा बोझ न पड़े लेकिन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में मामूली संशोधन करना जरूरी हो जाता है.

गाड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा
वहीं कीमतें बढ़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बाइक की पावर या फीचर्स में भी कोई अपग्रेड किया गया है. आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने इस कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद क्लासिक 350 के इंजन या मैकेनिकल पार्ट्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की तरह ही दमदार 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. जो शानदार टॉर्क और स्मूथ राइडिंग अनुभव प्रदान करता है.
जबकि इसका इंजन लंबी दूरी के सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना देता है. जिसके लिए यह बाइक पूरे देश में मशहूर है. इसके अलावा बाइक का रेट्रो लुक, गोल हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और बेहतरीन एग्जॉस्ट नोट बिल्कुल पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है. यानी आपको ज्यादा पैसे चुकाने पर भी वही पुराना और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ही मिलेगा, जिसे आप पसंद करते आए हैं.
क्या खरीदना है फायदे का सौदा?
जानकारी दें दे कि कीमत बढ़ने के बाद भी क्लासिक 350 का आकर्षण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो मजबूत हो हाईवे पर जिसका रोड प्रेजेंस शानदार हो और जिसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी बनी रहे तो यह बाइक आज भी एक बेहतरीन विकल्प है. सड़क पर इसकी गड़गड़ाहट और राइडिंग का कम्फर्ट आज भी राइडर्स का दिल जीत लेता है. अगर आपका बजट थोड़ा सा फ्लेक्सिबल है तो कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी आपके फैसले को ज्यादा प्रभावित नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल





















