एक्सप्लोरर

नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

नोएडा के सेक्टर 98 स्थित स्काईमार्क वन में खुला Tesla का नया एक्सपीरियंस सेंटर. जानें यहां ग्राहकों को क्या-क्या खास सुविधाएं मिलेंगी.

दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क की ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला को लेकर एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल टेस्ला अब भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए इंडिया में नए ठिकाने पर जोर दे रही है. टेस्ला एनसीआर में दिल्ली और गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में अपना नया एक्सपीरियंस सेंटर खोलने का ऐलान किया है.

जिसके बाद अब इस खबर की खूब चर्चा चल रही है. बता दें कि इस नए सेंटर के खुलने से उत्तर प्रदेश और एनसीआर के ग्राहकों को टेस्ला की गाड़ियों तक सीधी पहुंच मिल जाएगी. चलिए विस्तार से जानतें हैं कि इस नए ठिकाने पर ग्राहकों को क्या-क्या मुख्य सुविधाएं मिलेंगी.

टेस्ला के बारें में मिलेगी जानकारी

आपको बता दें कि नोएडा में खुल रहें नए एक्सपीरियंस सेंटर मुख्य रूप से एक रिटेल और डिस्प्ले हब के रूप में काम करेगा. यहां आने वाले सभी ग्राहक टेस्ला की आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों को बहुत करीब से देख सकेंगे और उनके डिजाइन व इंटीरियर का अनुभव ले सकेंगे. वहीं कंपनी इस सेंटर के जरिए ग्राहकों को अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से रूबरू करा रही है ताकि लोग भारत में टेस्ला के पोर्टफोलियो को बेहतर तरीके से समझ सकें.

नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा

जानकारी दें दे कि इस नए सेंटर पर आपको केवल कार देखने का मौका ही नहीं मिलेगा. बल्कि वे अपनी पसंद की टेस्ला कारों के लिए टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकेंगे. जो ग्राहक गाड़ी खरीदने का मन बना चुके हैं.

जबकि सीधे इसी सेंटर के माध्यम से अपनी कार की बुकिंग भी पूरी कर सकते हैं. कंपनी के इस कदम से नोएडा और आसपास के इलाकों के कार प्रेमियों को दिल्ली या गुरुग्राम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे स्थानीय स्तर पर ही टेस्ट ड्राइव का आनंद ले सकेंगे.

नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

AI Generated Image

टेस्ला के मॉडल्स की चर्चा

इन दिनों भारतीय बाजार में टेस्ला की मॉडल Y सीरीज काफी चर्चा में है. जिसके अलग-अलग वेरिएंट्स को इस सेंटर पर प्रमोट किया जाएगा. इन गाड़ियों में ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स की सुविधा मिलती है.

जिसके जरिए नए फीचर्स अपने आप अपडेट हो जाते हैं. इसके अलावा इन कारों में टेस्ला का खास AI असिस्टेंट ग्रोक भी मिलता है. जो हिंदी के साथ कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इस सेंटर पर स्टाफ ग्राहकों को इन सभी एडवांस फीचर्स और तकनीकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगा.

इन बातों का ध्यान देना जरूरी

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि नोएडा का यह नया सेंटर मुख्य रूप से एक बिक्री और अनुभव केंद्र है. इस जगह पर गाड़ियों की रेगुलर सर्विसिंग, मेंटेनेंस या किसी बड़ी तकनीकी खराबी की मरम्मत की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

वहीं टेस्ला की गाड़ियों में किसी भी प्रकार की मरम्मत या सर्विस के लिए ग्राहकों को कंपनी के अधिकृत कोलिजन सेंटर्स पर जाना होगा. जो एनसीआर में फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर 18 और दिल्ली के मोती नगर में बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget