एक्सप्लोरर

रॉयल एनफील्ड जल्द लॉन्च कर सकती है बुलेट 650, ट्रेडमार्क लीक से ये डिटेल्स आई सामने

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड जल्द Bullet 650 Twin बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए इसके अनुमानित कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन, लॉन्च डेट और फीचर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड अब अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक बुलेट को एक नए अवतार में पेश करने जा रही है. कंपनी 650cc इंजन के साथ Bullet 650 Twin नाम से एक नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है. इसका ट्रेडमार्क रिकॉर्ड हाल ही में ऑनलाइन सामने आया है, जिससे साफ है कि यह बाइक जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है.

Bullet 650 Twin का नाम अब आधिकारिक रूप से ट्रेडमार्क हो चुका है. ऑटो वेबसाइट Rushlane की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नई बाइक अगले साल मार्केट में लॉन्च हो सकती है. Royal Enfield की बुलेट सीरीज भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है और 650cc वर्जन को लेकर लोगों में पहले से ही खासा उत्साह है.

कितनी हो सकती है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस नई बाइक की कीमत कंपनी की मौजूदा 650cc बाइक्स से थोड़ी कम रखी जा सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि Royal Enfield Bullet 650 Twin की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.10 लाख के आसपास हो सकती है. कीमत को आक्रामक रखने का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करना है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Royal Enfield Bullet 650 Twin में वही इंजन दिए जाने की संभावना है जो पहले से ही Interceptor 650 और Continental GT 650 मॉडल्स में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें 648cc का पैरेलल ट्विन-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा, जो अधिकतम 47 bhp की पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. यह सेटअप न केवल शहर में स्मूद राइडिंग का अनुभव देगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी इसे एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है.

क्लासिक लुक के साथ मिल सकते हैं कई फीचर्स

हालांकि कंपनी ने अभी तक Bullet 650 Twin के फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कई एडवांस और प्रैक्टिकल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. संभावित तौर पर इस बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नया स्विचगियर डिजाइन शामिल हो सकते हैं. इन सभी फीचर्स का उद्देश्य बाइक को क्लासिक विंटेज अपील के साथ एक मॉडर्न टच देना है, जो Royal Enfield ब्रांड की यूएसपी मानी जाती है.

कब होगा लॉन्च ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Royal Enfield Bullet 650 Twin को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है. कंपनी इसे शुरुआत में मेट्रो शहरों के डीलरशिप्स में उपलब्ध करा सकती है और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी उपलब्धता को देशभर में बढ़ाया जाएगा. यह बाइक Royal Enfield के 650cc सेगमेंट को और मजबूत करने वाली है.

ये भी पढ़ें: 33 Km माइलेज वाली इस कार की कीमत सिर्फ 4.26 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स, इंजन और वैरिएंट्स की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget