एक्सप्लोरर

33 Km माइलेज वाली इस कार की कीमत सिर्फ 4.26 लाख से शुरू, जानें फीचर्स, इंजन और वैरिएंट्स की पूरी डिटेल्स

Maruti S-Presso: पहली बार गाड़ी खरीदने वालों और कम बजट में बढ़िया माइलेज चाहने वालों के लिए Maruti की ये कार एक बेहतरीन विकल्प बन गई है. आइए इसकी कीमत, डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Maruti S-Presso March 2025 Sales: मारुति सुजुकी की मिनी हैचबैक S-Presso ऑटो मार्केट में इन दिनों काफी चर्चा में है. इसकी अट्रैक्टिव डिजाइन, किफायती कीमत और जबरदस्त माइलेज ने इसे FY2025 की सबसे पसंदीदा सस्ती कारों की लिस्ट में ला खड़ा किया है. अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक के बीच 23,538 ग्राहकों ने इस कार को खरीदा है.

इस गाड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसमें कम कीमत पर भी शानदार फीचर्स मिलते हैं और यह शहरी और ग्रामीण दोनों तरह की सड़कों के लिए बेस्ट मानी जाती है.

कीमत और वेरिएंट्स

S-Presso की कीमत भारतीय बाजार में 4.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसके STD बेस वेरिएंट की कीमत है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट VXI CNG 6.12 लाख रुपये तक जाता है. CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 5.91 लाख रुपये है. इस हैचबैक को 8 अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिससे खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है.

डिजाइन और फीचर्स

Maruti S-Presso एक टॉल बॉय स्टाइल वाली कार है, जो 180 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है. इसमें 14 इंच के व्हील्स मिलते हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी यह आसानी से चलती है.

फीचर्स और पावरट्रेन 

यह टॉल-बॉय स्टांस हैचबैक 8 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें बेस मॉडल STD और टॉप वेरिएंट VXI CNG शामिल हैं. इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68PS पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है, जबकि CNG वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स में आता है. Maruti S-Presso पेट्रोल वेरिएंट में 24.12 से 25.30 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वेरिएंट में 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक माइलेज देने का दावा करती है.

स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स

इस हैचबैक में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, और ABS+EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम बजट में बेहतर माइलेज और फीचर्स चाहने वालों के लिए Maruti S-Presso एक भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है.

यह भी पढे़ं:- क्या 50 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं Mahindra XUV700? जानिए पूरा EMI कैलकुलेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget