एक्सप्लोरर

लोगों पर चढ़ा Royal Enfield का खुमार, सिर्फ इतने से टाइम में बेचीं 1 लाख से ज्यादा बाइक्स

Royal Enfield Achieves 1 Lakh Sales: ब्रिटिश ऑटोमेकर्स रॉयल एनफील्ड अब एक और नई बाइक के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं. रॉयल एनफील्ड की नई बाइक बियर 5 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है.

Royal Enfield Achieves 1 Lakh Sales: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती हैं. इस बाइक ने इंडियन मार्केट में अपनी अब तक की सेल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले महीने यानी अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 1 लाख यूनिट बेची हैं, जो कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. 

डोमेस्टिक मार्केट मैन्युफैक्चर ने पिछले महीने कुल 1 लाख 10 हजार 574 मोटरसाइकिलें बेची हैं. इनमें घरेलू बाजार में 1 लाख 1 हजार 886 यूनिट शामिल हैं जबकि 8 हजार 688 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं. इस तरह रॉयल एनफील्ड को सालाना आधार पर 31 फीसदी ग्रोथ मिली है. पिछले साल अक्टूबर महीने में 84 हजार 435 यूनिट बेची थीं. 

5 नवंबर को लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक

ब्रिटिश ऑटोमेकर्स अब एक और नई बाइक के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं. रॉयल एनफील्ड की नई बाइक बियर 5 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है. ये बाइक इटली के मिलान शहर में EICMA मोटर शो में पेश की जाएगी. ऑटोमेकर्स ने इस बाइक की फोटो रिवील करके स्टाइल और लुक से पर्दा हटा दिया है.

रॉयल एनफील्ड बियर 650 का क्रेज काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ है. करीब दो साल से लोग इस बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. ये बाइक पांच कलर वेरिएंट के साथ ग्लोबल मार्केट में आने जा रही है. ये बाइक इंटरसेप्टर 650 की तरह 650 cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस नई मोटरसाइकिल में इंटरसेप्टर 650 की तरह ही इंजन और चेसिस दिए जाएंगे, लेकिन सस्पेंशन और व्हील्स अलग लगे होंगे.

रॉयल एनफील्ड बियर 650 के फीचर्स

रॉयल एनफील्ड बियर 650 में 648 cc ऑयल और एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है. इस इंजन से 7,150 rpm पर 47 bhp की पावर मिलती है और 5,150 rpm पर 56.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक में लगी मोटर के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है. बियर 650 में scrambler की तरह ही चौड़ा हैंडलबार दिया गया है. इस बाइक में डुअल-चैनल ABS भी लगा है. इस बाइक में USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी लगा है.

यह भी पढ़ें:-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget