एक्सप्लोरर

Renault Triber खरीदने से पहले जानें 5 बड़ी बातें, ये है नए जमाने की किफायती MPV

अगर आप भी Renault Triber कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस कार के बारे में पांच खास बातें बता रहे हैं. ये आपको इस कार को खरीदने में मदद करेंगी.

नई दिल्लीः Renault ने कम बजट में 7 सीटर नई एमपीवी ट्राइबर (Triber) को भारत में लांच करके ऐसे ग्राहकों को तोहफा दे दिया हैं जो काम बजट में एक अच्छी MPV की तलाश में थे. ट्राइबर के लांच होते ही ग्राहकों ने इसे हाथों हाथ लिया. आपको बता दें कि कंपनी ने अगस्त में ट्राइबर को भारत में लॉन्च किया था और लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी 10,000 से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है. अगर आप भी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको इस कार के बारे में पांच खास बातें बता रहे हैं जो आपको इस कार को खरीदने में मदद करेंगी.

लुक Renault Triber का डिजाइन मॉडर्न है. कंपनी ने इसे फॅमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया है. इसमें रैपअराउंड हेडलैम्प्स, सिल्वर स्कफ प्लेट के साथ डुअल टोन फ्रंट बंपर और डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं. जिससे यह स्पोर्टी नजर आती है. इसके अलावा इसके सभी दरवाजों पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग है. इसके अलावा Triber में रूफ रेल्स के साथ स्टेप्ड रूफ दी गई है. इतना ही नहीं इसके पीछे हिस्से पर रैपअराउंड टेल लाइट्स और डुअल टोन बंपर देखने को मिलते हैं. इसमें 14 और 15 इंच व्हील्स का ऑप्शन मिलता है.

स्पेस Triber एक 7-सीटर MPV है इसमें 5 बड़े और 2 छोटे बच्चों के बैठने की जगह है. इसमें लेगरूम और हेडरूम के लिए जगह बढ़िया मिल जाती है. सामान रखने के लिए इसमें 84 लीटर का बूट स्पेस दिया है, और अगर इसकी तीसरी रो को डाउन कर दिया जाए तो इसमें पूरे 625 लीटर का बूट स्पेस मिल जाएगा.

फीचर्स कार में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलता है जो इसे केबिन को नयापन देता है. इसके अलावा इसमें Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें 3.5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. अपर एंड कूल्ड लोवर ग्लव बॉक्स, स्टाइल्ड फ्लेक्स व्हील्स, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं. जबकि सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयर बैग्स की सुविधा भी दी गई है.

इंजन बात इंजन की करें तो Renault Triber में 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह इंजन किफायती होने के साथ-साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी देता है. एक लीटर में यह कार 20 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है.

कीमत कीमत को देखें तो ट्राइबर में 4 वेरिएंट्स मिलते हैं. एक नजर डालते हैं इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत पर...

RXE: 4.95 लाख रुपए

RXL: 5.49 लाख रुपए

RXT: 5.99 लाख रुपए

RXZ: 6.23 लाख रुपए

ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से वेरिएंट को चुनाव कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget