एक्सप्लोरर

Renault Kwid vs Maruti Alto K10: 5 लाख रुपये के बजट में कौन सी कार खरीदना है बेहतर? कीमत और फीचर्स जानें सब

Renault Kwid vs Maruti Alto K10: भारतीय बाजार में नई Renault Kwid की शुरुआती कीमत 4 लाख 69 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 हैचबैक की शुरुआती कीमत 3 लाख 99 हजार रुपये है.

Renault Kwid vs Maruti Alto K10 Comparison: भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में दो कारों का नाम सामने आता है. इनमें Renault Kwid और Maruti Alto K10 के नाम शामिल हैं. बजट और फीचर्स के मामले में ये कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. ऐसे में ग्राहकों को ये कन्फ्यूजन रहती है कि 5 लाख के बजट में किसे खरीदना फायदेमंद होगा? 

भारतीय बाजार में नई Renault Kwid की शुरुआती कीमत 4 लाख 69 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 हैचबैक की शुरुआती कीमत 3 लाख 99 हजार रुपये है. नई Kwid चार वेरिएंट RXE, RXL, RXL (O), RXT और Climber नाम से आती है. 

मारुति ऑल्टो K10 हैचबैक स्टैंडर्ड, LXI, VXI और VXI+ वेरिएंट्स में मौजूद है. हालांकि CNG इंजन सिर्फ VXi वेरिएंट में मिलता है. दोनों कारें कई आकर्षक रंगों में आती हैं. 

दोनों कारों के फीचर्स में ये अंतर

ऑल्टो K10 में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री और एक डिजिटाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.

क्विड में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आठ-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोर वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 14-इंच के व्हील्स मिलते हैं. साथ ही इसमें कीलेस एंट्री, मैनुअल एसी और इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

पावरट्रेन और इंजन

रेनॉल्ट क्विड में 1 लीटर, तीन सिलेंडर, पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 67 बीएचपी की अधिकतम पावर और 91 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि ऑल्टो K10 हैचबैक में लगा इंजन 65 बीएचपी का पीक पावर और 89 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. ऑल्टो K10 में पेट्रोल CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन मिलते हैं जबकि रेनॉल्ट क्विड में CNG इंजन नहीं मिलता है. 

माइलेज की बात करें तो मारुति ऑल्टो K10 पेट्रोल वेरिएंट करीब 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है जबकि सीएनजी इंजन के साथ यह कार 33 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. वहीं Renault Kwid 20-22 kmpl का माइलेज देती है. 

यह भी पढ़ें:-

Traffic Rules: गाड़ी चलाते वक्त याद रखें ये ट्रैफिक रूल्स, गलती करने पर भरना होगा जुर्माना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget