एक्सप्लोरर

Renault Kiger Facelift vs Maruti Fronx: कौन सी SUV देगी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? खरीदने से पहले जान लें डिटेल्स

Renault Kiger Facelift और Maruti Suzuki Fronx दोनों ही कारें अपने स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में किसे खरीदना सही रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं.

Renault Kiger Facelift को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है. ये Sub-4 Meter SUV सेगमेंट में सीधे Maruti Suzuki Fronx को टक्कर देती है. दोनों कारें अपने स्टाइलिश डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत की वजह से खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. अब आइए इनकी कीमत, डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन और माइलेज की डिटेल्स जानते हैं

दरअसल, नई Renault Kiger Facelift की शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसका टॉप मॉडल 11.29 लाख रुपये तक जाता है. वहीं, Maruti Suzuki Fronx की कीमत 7.58 लाख रुपये से 13.07 लाख रुपये के बीच है. शुरुआती कीमत के लिहाज से Kiger ज्यादा किफायती है और बजट खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प है.

प्रीमियम डिजाइन Vs स्पोर्टी अपील

  • Renault Kiger Facelift में नया फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप और नया फॉग लैंप हाउसिंग मिलता है. इसका 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस और रग्ड स्टाइलिंग इसे ज्यादा स्पोर्टी अपील देता है. दूसरी तरफ, Maruti Fronx का डिजाइन Grand Vitara से इंस्पायर्ड है. इसमें ट्रिपल LED DRLs, वाइड ग्रिल और SUV-कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है. हालांकि, इसका 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस शहरी सड़कों के लिए ज्यादा बेहतर है. डिजाइन की बात करें तो Fronx ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आती है.

कैसा है इंटीरियर?

  • Kiger का इंटीरियर मिस्ट्री ब्लैक थीम में आता है. इसमें 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम फैब्रिक सीट्स मिलती हैं. वहीं, Fronx का इंटीरियर ज्यादा अपमार्केट है, जिसमें रेड-ब्लैक डुअल-टोन थीम, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड शामिल है. बूट स्पेस की बात करें तो Kiger का 405 लीटर बूट स्पेस Fronx के 308 लीटर से काफी बड़ा है. यानी ट्रैवल और फैमिली यूज के लिए Kiger ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी 

  • Kiger Facelift में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ESP और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं. वहीं, Fronx में और भी एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जैसे 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट और 360-डिग्री कैमरा. हालांकि, सेफ्टी में Kiger को बढ़त है, क्योंकि इसे 4-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज

  • Renault Kiger दो इंजन ऑप्शन– 1.0L नॉर्मल पेट्रोल (72PS, 96Nm) और 1.0L टर्बो पेट्रोल (100PS, 152-160Nm) में आती है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स मिलते हैं. Kiger का माइलेज 19.8 से 20.4 किमी/लीटर तक है. वहीं, Maruti Fronx में 1.2L नॉर्मल पेट्रोल (90PS, 113Nm) और 1.0L टर्बो पेट्रोल (100PS, 148Nm) इंजन ऑप्शन हैं. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. Fronx माइलेज में आगे है, क्योंकि इसका पेट्रोल वेरिएंट 20.01 से 22.89 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 28.51 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

  • अगर आप बजट-फ्रेंडली SUV, ज्यादा बूट स्पेस और अच्छी सेफ्टी रेटिंग चाहते हैं तो Renault Kiger Facelift आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. वहीं, अगर आप ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, हाई-क्वालिटी इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और बेहतर माइलेज चाहते हैं तो Maruti Suzuki Fronx सही विकल्प साबित होगी.

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी 6 एयरबैग वाली Maruti Wagon R? जानें कितनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget