एक्सप्लोरर

क्या 50 हजार के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी 6 एयरबैग वाली Maruti Wagon R? जानें कितनी बनेगी EMI

Maruti Wagon R अब 6 एयरबैग्स के साथ और भी सुरक्षित हो गई है. आइए जानें दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत क्या है और 50 हजार डाउन पेमेंट पर कितनी EMI बनेगी.

Maruti Suzuki Wagon R भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार है. पिछले 25 सालों से यह कार लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. कंपनी ने हाल ही में Wagon R को और भी सुरक्षित बनाने के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किए हैं. यही वजह है कि मिडिल क्लास फैमिली से लेकर ऑफिस कम्यूटर्स तक, हर कोई इसे खरीदने पर विचार करता है.

Wagon R की ऑन-रोड कीमत

  • राजधानी दिल्ली में Maruti Wagon R का बेस LXI पेट्रोल वेरिएंट 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद इसकी कीमत करीब 6.30 लाख रुपये हो जाती है. यह कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से अलग हो सकती है.

क्या 50 हजार डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Wagon R?

  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और बैंक से लोन अप्रूव हो जाता है, तो आप Wagon R को सिर्फ 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं. इस डाउन पेमेंट के बाद आपको करीब 5.80 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. उदाहरण के तौर पर, अगर यह लोन 9% ब्याज दर पर 5 साल की अवधि के लिए लिया जाता है, तो इसकी मासिक EMI लगभग 12,000 रुपये बनेगी. यह EMI मिडिल क्लास परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए किफायती मानी जा सकती है.

Wagon R इंजन और माइलेज

  • Maruti Wagon R में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं – 1.0 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल+CNG. इसका पेट्रोल वर्जन 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन 34.05 Km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिससे यह कार शहर और हाईवे दोनों जगह आराम से चलाई जा सकती है.

Wagon R फीचर्स और सेफ्टी

  • फीचर्स की बात करें तो Wagon R में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसमें कीलेस एंट्री, पावर विंडोज और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से Wagon R अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आज होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget