एक्सप्लोरर

Renault Discount Offer: इन 5-सीटर कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट, काइगर से लेकर ट्राइबर तक शामिल

Renault India Discount Offer: रेनॉ इंडिया की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी की सेल में बीते कुछ महीनों में गिरावट देखी गई है. रेनॉ ने सेल को बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है.

Renault India: रेनॉ अपनी गाड़ियों पर शानदार ऑफर लेकर आई है. रेनॉ इंडिया ने देशभर में अपने सभी लाइन-अप पर ये डिस्काउंट ऑफर जारी किया है और कंपनी का ये ऑफर केवल जून 2024 के लिए लागू है. फ्रेंच की कार निर्माता कंपनी इस ऑफर के तहत कैश डिस्काउंट बेनिफिट्स और साथ ही एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट्स भी दे रही है.

रेनॉ को भारत में हो रहा घाटा

रेनॉ इंडिया को भारतीय बाजार में पिछले महीने काफी घाटा हुआ है. कारमेकर्स की महीने की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2024 में रेनॉ की 3,707 यूनिट्स की सेल हुई थी. ये आंकड़ा पिछले साल अप्रैल 2023 की सेल्स के मुकाबले 14.2 फीसदी कम है. अप्रैल 2023 में रेनॉ की 4,323 यूनिट्स की सेल हुई थी. वहीं उसी दौरान रेनॉ का मार्केट शेयर पिछले साल की तुलना में 0.2 फीसदी कम हुआ है.

अब अपने सेल्स मार्जिन को बढ़ाने के लिए रेनॉ अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है. चलिए जानते हैं कि रेनॉ की किस कार पर क्या-क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

काइगर पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स

रेनॉ काइगर (Kiger) पर 15 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट्स और 15 हजार रुपये के ही एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस गाड़ी पर 10 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट भी दिया जा रहा है. इस गाड़ी पर टोटल 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. काइगर की एक्स-शोरूम प्राइस 5.99 लाख रुपये से शुरू है.

क्विड पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स

रेनॉ क्विड (Kwid) पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस गाड़ी पर 15 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स और 15 हजार रुपये तक के ही एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट्स भी इस गाड़ी पर उपलब्ध है. रेनॉ क्विड की एक्स-शोरूम प्राइस 4.70 लाख रुपये से शुरू है. रेनॉ इंडिया ने अपनी गाड़ियों पर ये ऑफर जून 2024 तक के लिए ही जारी किया है. आप भी इन 5-सीटर कारों पर मिल रहे ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

ट्राइबर पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स

रेनॉ ट्राइबर (Triber) एक 7-सीटर कार है. इस कार पर टोटल 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस गाड़ी पर 20 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स, 15 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट दिए जा रहे हैं. वहीं कंपनी अपने लॉयल कस्टमर्स के लिए 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट भी इस कार पर दे रही है. रेनॉ ट्राइबर की एक्स-शोरूम प्राइस 5.99 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Cars: महिंद्रा लॉन्च करेगी एक-के-बाद-एक 23 कार, दशक के अंत तक लगेगी गाड़ियों की कतार

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Car Driving Tips: पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget