एक्सप्लोरर

Upcoming Nissan MPV: निसान जल्द ही लाएगी 7-सीटर MPV कार, रेनो ट्राइबर पर होगी आधारित! जानें क्या कुछ होगा खास

निसान की नई एमपीवी का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से हो सकता है, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

Upcoming MPV in India: वाहन निर्माता कंपनी निसान इंडिया अगले कुछ सालों में देश में अपने लाइनअप में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी पहले ही एक्स-ट्रेल और कश्काई एसयूवी को शोकेस कर चुकी है. फिलहाल इन कारों की टेस्टिंग चल रही है. निसान एक्स-ट्रेल को 2023 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है. जिसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा. साथ ही अब, कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वह एक नई 7-सीटर MPV लाने वाली जो Renault Tiber पर आधारित होगी. यह कार CMF-A+ प्लेटफॉर्म बनाई जाएगी. 

कैसी होगी नई एमपीवी

निसान ने अपनी नई 7-सीटर एमपीवी के डिटेल्स के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है. हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि इसमें Renault Triber जैसे ही पावरट्रेन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. जिसमें एक  1.0L, 3-सिलेंडर, नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है. यह इंजन 71bhp की पॉवर और 96Nm का टार्क उत्पन्न करता है. कंपनी इस नई कार में एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दे सकती है. इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. डिजाइन के मामले में नई निसान 7-सीटर एमपीवी रेनो टाइबर से अलग होगी, लेकिन फिर भी इसके कुछ एलिमेंट्स ट्राइबर से मिलते जुलते हो सकते हैं. 

फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की कनेक्टिविटी वाला एक 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेकेंड रो रीक्लाइन, एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री, रिमूवेबल थर्ड रो, पुश-बटन स्टार्ट, मिडल और थर्ड रो में रूफ माउंटेड एसी वेंट दिए जा सकते हैं.

आने वाली है X Trail

Nissan की X-Trail जल्द बाजार में आने वाली है, इस SUV में एक 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल हो सकता है. माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में 163PS की पॉवर मिलेगी, जिसे 2WD सिस्टम के साथ लैस किया जा सकता है. जबकि मजबूत हाइब्रिड इंजन के साथ 204PS की पॉवर मिलेगी और इसमें 2WD और AWD का भी विकल्प मिलेगा. एक्स-ट्रेल में 5 और 7-सीटिंग लेआउट का विकल्प दिया जाएगा. 

मारुति अर्टिगा से हो सकता है मुकाबला

निसान की नई एमपीवी का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से हो सकता है, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- भारत में होगी रेनॉल्ट डस्टर की वापसी, कंपनी ने की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget